Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने कोमराम भीम का फर्स्‍ट लुक किया शेयर
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेन स्लाइड

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने कोमराम भीम का फर्स्‍ट लुक किया शेयर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर पूरा सोशल मीडिया उनकी बधाईयों से भर गया है. बुधवार से #HappyBirthdayNTR ट्रेंड कर रहा है. फैन्स में उनकी दीवानगी देखते ही बनती है.

वहीं उनके बर्थडे पर उन्होंने फैन्स को एक खास गिफ्ट दिया है. बता दें कि जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म आरआरआर में उनके किरदार ‘कोमराम भीम’ का फर्स्‍ट लुक जारी किया है.

शेयर किए गए इस लुक में जूनियर एनटीआर काले कुर्ते और सफेद धोती पहने दिख रहे हैं. जो उनपर काफी सूट हो रही है. और फोटो में उनके हाथ में एक भाला भी दिख रहा है. मेकर्स ने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा है, वो विद्रोही है.

He's a rebel full of heart!

It's been a pleasure to play this intense role and I am happy to introduce to you all, one of my biggest challenges so far. #KomaramBheem from #RRRMovie.@ssrajamouli @AlwaysRamCharan @ajaydevgn @aliaa08 @oliviamorris891 @RRRMovie @DVVMovies pic.twitter.com/aXDV5mP4sG

— Jr NTR (@tarak9999) May 20, 2021

मुझे आपके साथ ये शेयर करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है. वहीं एसएस राजामौली ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, मेरा भीम सोने का दिल रखता है. लेकिन जब वो विद्रोही का रूप लेता है तो बहुत ही स्‍ट्रॉन्‍ग और बोल्‍ड बन जाता है.

बता दें कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. आलिया इसमें ‘सीता’ का रोल निभाती हुई नजर आएंगी. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्‍म है.

जो 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली है. लेकिन देश में फैली महामारी के बीच फिल्म की रिलीज पोस्टपोन भी हो सकती है. बता दें कि ये फिल्‍म तमिल और तेलुगू के साथ-साथ हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्ष 2021 के मई माह में लगने वाला है पूर्ण चंद्रग्रहण जाने कब लगेगा साल का पहला ग्रहण। ….
Next: मुख्यमंत्री ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.