Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रदेश के कुल एक्टिव मामलों में लगभग 62 प्रतिशत की कमी आई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश के कुल एक्टिव मामलों में लगभग 62 प्रतिशत की कमी आई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
प्रदेश के कुल एक्टिव मामलों में लगभग 62 प्रतिशत की कमी आई

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा टीम-9 की समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने की रणनीति अपनायी जा रही है। जिसके तहत प्रदेश में एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति, आंशिक कफ्र्यू, गांवों में निगरानी समितियों द्वारा सर्वेक्षण तथा वैक्सीनेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुल एक्टिव मामलों में लगभग 62 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ-साथ नये मामलों की संख्या में भी निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में प्रतिदिन 2.50 लाख से अधिक कोविड-19 के टेस्ट किये जा रहे हैं। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के आयु के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1.54 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। गांव में रहने वाले लोग काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
श्री सहगल ने बताया सर्विलान्स के साथ-साथ गाँव में लोगों से सम्पर्क करते हुए कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनका कोविड टेस्ट तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। कल लगभग 50,000 से अधिक मेडिकल किट दी गई है। निगरानी समितियों के द्वारा गाँव में रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। कोविड लक्षण मिलने वाले लोगों का आरआरटी टीम द्वारा एन्टीजन कोविड टेस्ट किया जा रहा है। गाँव में संक्रमणयुक्त लोगों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए गाँव में ही पंचायत भवन/स्कूल/सरकारी इमारतों मंे आइसोलेट करके उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च से 18 मई 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार लगभग 70 लाख कोविड-19 के टेस्ट ग्रामीण क्षेत्र में किये गये हैं।
श्री सहगल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी करने वाले जिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रोजगार सेवकों, पुलिस कर्मियों व प्रत्येक वह कर्मचारी, जिसकी इलेक्शन ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई अथवा जो उस दौरान कोरोना से संक्रमित हुआ और बाद में मृत्यु हो गई, राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के नियमानुसार उनके परिवार को कम्पनसेशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के सम्बन्ध राज्य चुनाव आयोग की संस्तुतियों पर कार्रवाई करती है। चूंकि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस पुरानी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में चुनाव आयोग से दिशा-निर्देश प्राप्त करने को कहा गया है। मुख्य सचिव तथा अपर मुख्य सचिव पंचायती राज आज राज्य निर्वाचन आयोग से समन्वय स्थापित करके चुनाव आयोग को अपनी गाइडलाइन संशोधन करने का अनुरोध करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड-19 के संक्रमण में लगे कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्द्धन किया है और कहा है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आॅक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई की जा रही है। लगभग 3500 होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को आॅक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसके साथ-साथ होमआइसोलेशन में रहने वाले लोगों टेलीकंसल्टेशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत मैनपावर को बढ़ाने के लिए एमबीबीएस परीक्षा के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं तथा नर्सिंग के अंतिम वर्ष छात्र-छात्राओं की सेवाएं ली जा रही है, जिसके क्रम में लगभग 2600 नये स्टाफ से उनकी सेवा ली जा रही है।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा ब्लैक फंगस बीमारी के संबंध निर्देश दिए गए हैं कि ब्लैक फंगस के उपचार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जाये। इसके साथ-साथ वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार में सहयोग लिया जाए। उन्होंनेे बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर में बच्चो के स्वास्थ्य सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों में पीडियाट्रिक आईसीयू को तैयार कराये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कालेजों में 100-100 बेड बनाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। जनपद के अस्पतालों में 20-20 बेड बच्चों के लिए आरक्षित किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके अलावा सभी पीएचसी तथा सीएचसी का फिर से सत्यापन करवाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी चिकित्सीय उपकरण क्रियाशील रहें तथा चिकित्सक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्त्योदय अन्न योजना के अंतर्गत पात्र 15 करोड़ लोगों को आज 20 मई, 2021 से तीन माह ड्राई राशन निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में अब तक 05 लाख किसानों से 30,54,779 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल के लिए समुचित खाद, बीज एवं दवा आदि व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि डी0ए0वी0पी0 की खाद की सब्सिडी को बढ़ाया गया पूरानी दरों पर ही 2400 रुपये की बोरी 1200 रुपये में किसानों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इससे लगभग 2.70 करोड़ किसान इससे लाभान्वित होंगे। ़उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,91,156 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत 91.8 हो गया है। प्रदेश में अब तक कुल 4,58,22,409 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 6,725 नये मामले तथा 13,590 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। अब तक 15,16,508 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,16,434 एक्टिव मामलों में से 82,801 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, इसके अतिरिक्त अन्य मरीज सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे है।  
श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,80,058 क्षेत्रों में 6,27,435 टीम दिवस के माध्यम से 3,52,11,827 घरों के 16,94,83,961 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। अब तक 1,23,42,160 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 33,04,290 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,56,46,450 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 23 जनपदों में अब तक 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग को अब तक 7,46,875 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि गांव में निगरानी समितियों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर कोविड लक्षण की जानकारी की जा रही है। इस अभियान के तहत निगरानी समिति गांव में पहुँचकर लोगों से कोविड लक्षण की जानकारी ले रही है। उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ 32 प्रतिशत गांव में संक्रमण पहुँचा हैं। गांवों में संक्रमण न फैले इसके लिए ग्राम निगरानी समितियों को और सतर्क एवं सावधान रहने के निर्देश दिए गये हैं।
श्री प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।  

Post navigation

Previous: जनपद शामली में गोवंश के भरण-पोषण हेतु जनपद में भूसे का व्यापक प्रबन्धन
Next: सभी जनपदों में मेडिसिन किट एवं एण्टीजन किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.