Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में हुआ अटल भोजनालय का शुभारंभ गरीबों को मिलेगा खाना : ब्रजेश पाठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

लखनऊ में हुआ अटल भोजनालय का शुभारंभ गरीबों को मिलेगा खाना : ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गरीबों को अब खाने के लिए कहीं नहीं भटकना होगा. कोरोना काल में जरूरतमंदों को अब मुफ्त और भरपेट भोजन मिलेगा.

प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को गरीबों के भोजनालय की शुरुआत गांधी कला भवन में की. अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन द्वारा संचालित इस भोजनालय के जरिये राजधानी में सुबह से शाम तक हजारों लोगों को मुफ्त भोजन कराया जाएगा.

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे प्रदेश में इस भोजनालय की शुरुआत को गरीबों के लिए बड़ा सहारा माना जा रहा है. भोजनालय शुरू होने से सबसे ज्‍यादा मदद दिहाड़ी मजदूर, श्रमिक, रिक्‍शा चालक, रेहड़ी, ठेला, खोमचा लगाने वालों के साथ टैक्‍सी ड्राइवरों और दैनिक रोजगार करने वालों की होगी.

भोजनालय का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के कानून मंत्री और अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन के अध्‍यक्ष ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सब का लक्ष्‍य इस मुश्किल वक्‍त में लोगों की अधिक से अधिक मदद करना है.

अटल भोजनालय के माध्‍यम से रोजाना सुबह से शाम तक लोगों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्‍ध कराया जाएगा. भोजनालय की व्‍यवस्‍था फाउंडेशन की तरफ से संचालित की जाएगी.

भोजन पूरी तरह मुफ्त होगा. भोजनालय में स्‍वच्‍छता के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है. केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा पहले ही लगातार गांव,गरीब और मजदूरों के हित में काम किए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले अपनी विधायक निधि कोरोना के इलाज के लिए देने का ऐलान किया था. राजधानी में गरीबों के सबसे बड़े भोजनालय की शुरुआत को भी जन सेवा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने ब्लैक फंगस को किया अधिसूचित बीमारी घोषित
Next: 22 मई आइए पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.