Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए जानें सुबह जल्‍दी उठने से हमें क्‍या होते है फायदे। …
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आइए जानें सुबह जल्‍दी उठने से हमें क्‍या होते है फायदे। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि सुबह की ताजा हवा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, मगर कई बार सुबह के समय बहुत अच्‍छी नींद आती है और ऐसे में उठने का मन नहीं करता, लेकिन सुबह जल्‍दी उठने के भी कई फायदे होते हैं. ऐसे में आपको जल्‍दी उठने के फायदों के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

इससे जहां कई काम हम बिना हड़बड़ी के आसानी से निबटा सकते हैं, वहीं पर्याप्‍त समय व्यायाम के लिए भी मिल जाएगा. ऐसे में रोज सुबह जल्‍दी उठ कर हम एक्‍सरसाइज, योगा, वॉकिंग आदि कर पाएंगे

इसका हमारी सेहत पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा इसके लिए हम बिना भागम भाग किए ऑफिस आदि जाने की तैयारी भी कर सकते हैं. तो आइए जानें सुबह जल्‍दी उठने से हमें क्‍या फायदे हो सकते हैं-

सुबह का समय दिन का सबसे अधिक बेहतर समय होता है, जब आप तरोताजा महसूस करते हैं और आपको अपने लिए इतना समय मिलता है कि जिसमें आपको किसी काम के लिए जल्‍दबाजी न करनी पड़े.

सुबह के समय आप बिना विचलित हुए अपने किसी भी काम को तेजी से पूरा कर सकते हैं. वहीं आप अपने दिन के लिए कोई योजना बनाने के लिए भी बेहतर ढंग से सोच सकते हैं. सुबह के समय मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करते हैं.

सुबह जल्दी उठने से आपको हेल्‍दी नाश्ता बनाने का समय मिल जाता है. ऐसे में आप जल्दी उठने वालों के पास पर्याप्‍त समय होता है कि वे अपने परिवार के लिए आसानी से स्वस्थ नाश्ता तैयार कर सकते हैं. नाश्ता एक महत्वपूर्ण भोजन है, जो आपको दिन की शुरुआत करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है.

वहीं देर में उठने की वजह से कई बार हम सुबह का नाश्‍ता छोड़ देते हैं. ऐसे में दिन में जब भूख लगती है तो आप चीनी या वसा युक्‍त कुछ भी खाकर भूख शांत करते हैं. यह सेहत के लिए खतरनाक है.

जल्दी उठने वाले जल्दी सो जाते हैं. इसके लिए आप रात में जल्‍दी सोते हैं. वहीं जल्‍दी उठने की आदत से आपको रात में अच्‍छी नींद आती है, वहीं आपकी सेहत भी बेहतर रहती है.

जल्दी उठना आपके अंदर सकारात्मकता का संचार करता है. एक शोध ने सुझाव दिया है कि जो लोग जल्दी उठते हैं, वे न केवल थोड़े समय के लिए, बल्कि जीवन भर ज्‍यादा खुश रहते हैं.

सुबह व्यायाम करना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे एड्रेनालाईन हार्मोन बूस्ट होता है. अमेरिस्लीप की एक रिपोर्ट के मुताबिक एड्रेनालाईन सतर्कता बढ़ाता है, जिससे आपको नींद को दूर करने में मदद मिलती है. वहीं अगर आप शाम को व्यायाम करते हैं, तो इससे आपको अतिरिक्त समय बिताना पड़ सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइए जानते हैं कब है सोम प्रदोष व्रत साथ ही जानते है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Next: फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें जाने इसके फायदे। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.