Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जून से पर्याप्त टीके मिलने के बाद टीकाकरण अभियान में आएगी तेजी : उद्धव ठाकरे
  • देश
  • महाराष्ट्र

जून से पर्याप्त टीके मिलने के बाद टीकाकरण अभियान में आएगी तेजी : उद्धव ठाकरे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
CMThackerayfile240

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को विश्वास जताया कि जून से पर्याप्त टीके मिलने के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी. पीडीएट्रिक्स (बाल चिकित्सा) कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए

ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार टीका आपूर्ति के मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रही है और 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए 12 करोड़ खुराकों को लेकर रकम का एकमुश्त भुगतान करने को तैयार है. राज्य की कुल आबादी में इस उम्र समूह के छह करोड़ लोग हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा मैं आश्वस्त हूं कि जून के बाद आपूर्ति सुगम हो जाने पर टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सीजन की कमी हुई थी

लेकिन अब चिकित्सकीय ऑक्सीजन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के बाद तीसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा.

ठाकरे ने कहा वायरस को हराने में हमें कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन हमने मामलों को नियंत्रित कर लिया है. सभी हितधारकों के एकजुट प्रयासों से हमारे राज्य को सफलता मिली है.

हमें संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना होगा. पहली लहर में वरिष्ठ नागरिक प्रभावित हुए थे, दूसरी लहर में युवा इसकी चपेट में आए और अब बच्चों को इसका खतरा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगायी गयी और लोगों से कोविड-19 के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार कराने को कहा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 4,844 नये मामले आये हैं तथा 14,086 लोग कोविड-19 से ठीक
Next: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा। …..

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.