Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज सेवा की शुरुआत
  • देश

इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज सेवा की शुरुआत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yuf

 देश-विदेश के पर्यटकों के लिए मुंबई से दीव तक समु्द्री यात्रा का लुत्फ उठाना अब आसान हो गया है. इतिहास में पहली बार सैलानियों के लिए मुंबई से दीव तक जलेश क्रूज (Jalesh Cruises ) सेवा की शुरुआत की गई है.

मिनी गोवा से देश-विदेश में पहचाना जाने वाले सुंदर पर्यटक स्थल दीव के समंदर में मुंबई से दीव 1680 क्षमता वाले पर्यटक जहाज “जलेश” विलासितापूर्ण समुद्री पर्यटन 400 पर्यटकों और क्रु मेंबरों के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे दीव के एतिहासिक किले के किनारे पहुंचा, जहां प्रशासन के आला अफसरों और पर्यटन विभाग ने सभी सैलानियों के माथे पर तिलक, पुष्पगुछ देकर भव्य तरीके से स्वागत किया.

सभी सैलानी दीव के पर्यटक स्थल पांच पांडव स्थापित गंगश्वर महादेव, एतिहासिक किला, समुद्रीय बीच, सोमनाथ महादेव, 600 साल पुराना चर्च, विदेशी बाज़ार देखकर काफी प्रभावित हुए.

मेसर्स कणिका क्रू द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यह जहाज महीने में तीन बार मुंबई से दीव के लिए सफर करेगा. 8 से 50 हजार रुपए तक के किराए में हर सैलानी को क्रूज में सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. घूमने के शौकीन ऑनलाइन भी टिकट बुक करा सकते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सत्यपाल मलिक गोवा के पोन्डा में द्वितिय आदिवासी विद्यार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे
Next: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने साथ मिलकर लड़ा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.