Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बी0एच0यू0 में डी0आर0डी0ओ0 द्वारा स्थापित 750 बेड के पं0 राजन मिश्र कोविड चिकित्सालय तथा सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बी0एच0यू0 में बनाये गये ब्लैक फंगस वाॅर्ड का निरीक्षण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

बी0एच0यू0 में डी0आर0डी0ओ0 द्वारा स्थापित 750 बेड के पं0 राजन मिश्र कोविड चिकित्सालय तथा सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बी0एच0यू0 में बनाये गये ब्लैक फंगस वाॅर्ड का निरीक्षण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Press-1-1-2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी का भ्रमण किया। उन्होंने बी0एच0यू0 में डी0आर0डी0ओ0 द्वारा स्थापित किये गये 750 बेड के पं0 राजन मिश्र कोविड चिकित्सालय तथा सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बी0एच0यू0 में बनाये गये ब्लैक फंगस वाॅर्ड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने ब्लैक फंगस वाॅर्ड में भर्ती महिला मरीज के तीमारदारों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा मरीजा का हाल पूछा। उन्होंने डी0आर0डी0ओ0 के अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वहां भर्ती दो मरीजों से वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।
वाराणसी भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कमिश्नरी सभागार में आहूत एक बैठक में वाराणसी मण्डल के कोविड प्रबन्धन कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने जनपद जौनपुर, गाजीपुर तथा चन्दौली में कोविड टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद चन्दौली में मेडिकल किट के वितरण कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होंने सभी वेंटिलेटर को तत्काल क्रियाशील कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जनपद चन्दौली, गाजीपुर तथा जौनपुर के जिलाधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। वाराणसी के मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कोरोना से बचाव, नियंत्रण एवं उपचार के सम्बन्ध में मण्डल में संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्यमंत्री जी ने वाराणसी कमिश्नरी सभागार से राज्यस्तरीय टीम-9 की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कोविड नियंत्रण एवं उपचार कार्याें की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में राज्य सरकार के मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी, श्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिये
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.