Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक नागरिक के कल्याण का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने विकास कार्यों का फायदा पहुंचाने के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा को वोट देने वालों और वोट नहीं देने वालों के बीच कभी कोई भेदभाव नहीं किया.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक कोविड-19 प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में कहा, हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है. हमारे लिए हर एक जान मायने रखती है और हम इसी तरह लोगों की जान बचाने का काम करते रहेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा अधिकारियों को हर जरूरतमंद व्यक्ति को पर्याप्त चिकित्सा सहायता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करानी होगी. हमने हमें वोट देने वालों और वोट न देने वालों के बीच ना तो कभी कोई भेदभाव किया है और ना कभी करेंगे.

दूसरों की तरह हम कुछ चुनिंदा लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते कोरोना से बचाव और संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ मंडल की जहां समीक्षा की, निषिद्ध क्षेत्रों को परखा और निगरानी समितियों से संवाद भी स्थापित किया.

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में प्रदेश में जो आशंका की जा रही थी उसे हमारे ‘ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट’ के मंत्र ने निर्मूल साबित किया है. इस लहर में जहां ऑक्सीजन की किल्लत थी, आज प्रदेश में 377 से भी अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया को एक जून से और गति दी जायेगी और आगामी एक जून से प्रदेश के प्रत्येक जिले में 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भी अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

मेडिकल कॉलेज में मीडिया को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पोस्ट कोविड मरीजों को ध्यान में रखते हुए हमारी सेवाएं चल रही है और प्रदेश में ऐसे लोगों को मुफ्त इलाज हो रहा है. योगी ने दावा किया कि निगरानी समितियों ने दूसरी लहर को रोकने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

आज निगरानी समितियां गांव-गांव में स्क्रीनिंग, मेडिकल किट का वितरण कर रही है. सफलतापूर्वक चले अभियान की वजह से कोरोना संक्रमण की दर को कम करने में सफलता प्राप्त हुई. इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कोविड इंट्रिगेटेड कंट्रोल रूम और बिजोरा स्थित कंटेनमेंट जोन का हाल जाना साथ ही जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की.

Post navigation

Previous: बहराइच जिले में सरयू नदी के किनारे मिले कछुओं की दुर्लभ प्रजातियां
Next: 25 मई 2021 जाने आज का पंचांग। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.