Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जानें आज किस भाव में मिल रहा है सोना ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

जानें आज किस भाव में मिल रहा है सोना ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जल्दी रिकवरी की उम्मीदों की वजह से शेयर और दूसरे जोखिम भरे निवेश में निवेशकों का रुझान बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गोल्ड में गिरावट दर्ज की गई है.

इसके असर में घरेलू मार्केट में भी गोल्ड में गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डॉलर की कीमत चार महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गया. इस वजह से दूसरी करंसी होल्डर्स के लिए गोल्ड खरीदना सस्ता हो गया है.

हालांकि दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड आधारित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.3 फीसदी बढ़ कर 1046.12 टन पर पहुंच गई है. सोमवार को यह 1042.92 टन थी. दरअसल कुछ निवेशक महंगाई बढ़ने की आशंका को देखते हुए हेजिंग के तौर पर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं.

घरेलू निवेशक भी गोल्ड सेविंग फंड गोल्ड ईटीएफ में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं. देश में आर्थिक गतिविधियों को लेकर दिख रही अनिश्चितताओं के संदर्भ में उन्हें गोल्ड में निवेश बढ़ाना ज्यादा सुरक्षित लग रहा है.

बहरहाल, मंगलवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.26 फीसदी यानी 124 रुपये गिर कर 48,429 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर 0.48 फीसदी गिर कर 71,463 रुपये प्रति किलो बिका. सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 95 रुपये बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया.

पिछले सत्र में इसका बंद भाव 47,920 रुपए प्रति दस ग्राम था. चांदी भी इस दौरान 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

मंगलवार को अहमदाबाद में गोल्ड स्पॉट 48447 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 48371 रुपये पर प्रति दस ग्राम पर बिका. घरेलू मार्केट में आर्थिक अनिश्चितताओं को देखते हुए गोल्ड में लगातार उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है .

Post navigation

Previous: कल यानि 26 मई को है बुद्ध पूर्णिमा जाने शुभ मुहूर्त। …..
Next: बिल बोर्ड म्यूजिक अवार्ड 2021 में हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस पहने महफिल में पहुंची मशीन गन कैली

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.