Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कल यानी 26 मई को यास तूफान ओड‍िशा में देगा दस्तक आसमान में काले बादल के साथ बारिश की हुई शुरुआत
  • देश
  • मेन स्लाइड

कल यानी 26 मई को यास तूफान ओड‍िशा में देगा दस्तक आसमान में काले बादल के साथ बारिश की हुई शुरुआत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
25_05_2021-yaas_storm_21673893_232752901

‘यास’ तूफान कल यानी 26 मई को ओड‍िशा के बालासोर में दस्‍तक देगा. यह तूफान पश्‍च‍िम बंगाल के 20 जिलों को प्रभावित कर सकता है. वहीं मंगलवार यानी आज यास तूफान का असर ब‍िहार के भागलपुर में देखने लगा है.

सुबह से ही आसमान में काले बादल के साथ बारिश की शुरुआत हो गई है और लोगों को गर्मी से राहत म‍िली है. यास तूफान को लेकर 27 तारीख को भागलपुर जिले को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है, जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है.

बिहार के बांका जिला के अन्य क्षेत्रों में अचानक मौसम के करवट लेने से लोगों को राहत मिली है. सुबह से ही तेज बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने से लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. ऐसे भी संभावित यास तूफान को लेकर भी बांका जिला को अलर्ट पर रखा गया है.

बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यास तूफान का असर बिहार पर भी पड़ेगा तूफान को लेकर बिहार के मौसम विभाग का कहना है कि इस साइक्लोन का सेंटर बंगाल के दीघा के पास है. यह 26 मई को शाम में उड़ीसा और बंगाल के समुद्री तट से गुजरेगा.

इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा. सीमांचल सहित पूरे बिहार पर इस साइक्लोन का असर पड़ेगा. पटना मौसम विज्ञान के के वैज्ञानिक आशीष कुमार का कहना है कि साउथ ईस्ट बिहार में इसका असर ज्यादा पड़ सकता है. 27-28 मई को इस तूफान का असर साउथ ईस्ट बिहार के साथ-साथ नार्थ ईस्ट बिहार में पड़ेगा.

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी किसी जिले में अलर्ट नही कराया गया है, लेकिन बिहार में कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई. जैसे-जैसे तूफान की जानकारी मिलेगी उसके अनुसार जहां भी भारी बारिश की संभावना होगी अलर्ट कराया जाएगा. 27, 28 और 29 मई तक यास तूफान का असर बिहार में रहने की संभावना है .

झारखंड के जमशेदपुर जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने चक्रवात तूफान यास के निमित्त जिला प्रशासन की तैयारियों को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात तूफान यास के 26 मई को पूर्वी सिंहभूम जिला से टकराने की संभावना है.

इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले में तेज बारिश, वज्रपात एवं भीषण आंधी-तूफान हो सकता है, जिसको देखते हुए जिला उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि गांव-गांव टीम भेजकर लोगों को जागरूक करें कि आंधी-बारिश के दौरान वे घरों से बाहर नहीं निकलेंगे.

आसमानी बिजली गिरने से जानमाल के नुकसान की आशंका रहती है ऐसे में सभी लोग अपने घर में ही सुरक्षित रहेंगे. जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नियंत्रण कक्ष, बिजली विभाग व सभी प्रखंड तथा नगर निकाय में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने व तत्काल सूचनाओं के संप्रेषण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए संपर्क करने के लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं.

वहीं नगर निकायों व सभी प्रखंड में शेल्टर हाउस चिन्हित कर लिए गए हैं तथा शेल्टर हाउस में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करा दिया गया है. वहीं माइकिंग के माध्यम से लोगों को चक्रवात तूफान को लेकर जागरूक करना शुरू कर दिया गया है.

लोगों को आंधी-बारिश के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है, ताकि जानमाल सुरक्षित रह सकें. जिला प्रशासन सभी जिलावासियों से अपील करता है

कि चक्रवात तूफान के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलें. आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं ठहरें, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों या शेल्टर हाउस भेजने को लेकर जिला प्रशासन सजग है.

यास तूफान को लेकर जिला और बिजली विभाग के कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी

  1. जिला नियंत्रण कक्ष- 0657-2440111, 9431301355, 8987510050
  2. जमशेदपुर अक्षेस – 7004787828, 7070523814
  3. मानगो नगर निगम – 8709006752, 8987586386, 9771500365
  4. जुगसलाई नगर परिषद – 7761866441, 7979962972
  5. जमशेदपुर प्रखण्ड – 8825391398, 9955459571
  6. पटमदा प्रखण्ड – 7258915287, 9608877845
  7. पोटका प्रखण्ड – 9798397740, 9110117720
  8. गुड़ाबन्दा प्रखण्ड – 9905500900, 9835927621
  9. घाटशिला प्रखण्ड – 8271515939, 8789095718
  10. धालभूमगढ़ प्रखण्ड- 9304558615, 9955101621
  11. मुसाबनी प्रखण्ड- 9954344893, 8084166799
  12. बहरागोड़ा प्रखण्ड – 7250996698
  13. चाकुलिया प्रखण्ड – 8271828019
  14. बोड़ाम प्रखण्ड – 8541895400, 8092153325
  15. डुमरिया प्रखण्ड- 7462903310, 9973119320
  16. विद्युत प्रमंडल, जमशेदपुर 9431135915
  17. विद्युत प्रमंडल, घाटशिला 9431135917
  18. विद्युत प्रमंडल मानगो 9431135905

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यास तूफान का ओरिजिन 22 मई को को अंडमान के पास चुका है और 26-27 मई को कोस्टल बेल्ट ओडिसा वेस्ट बंगाल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा.

सीनियर साइटिंस्ट डॉक्टर शमीम का कहना है कि आगामी 28-29 मई को इसका असर यूपी में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने संभावना जताई कि ईस्टर्न यूपी में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

इसे तूफान का असर कहें या कुछ और लेकिन डॉक्टर शमीम ने बताया कि इस बार मानसून भी चार से पांच दिन पहले आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि 28 मई को मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है.

आमतौर पर एक जून को केरल में मॉनसून आता है. डॉक्टर शमीम का कहना है कि चार पांच दिन पहले मॉनसून का आना कई वर्षों बाद होने जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ताऊ ते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा.

Post navigation

Previous: बिल बोर्ड म्यूजिक अवार्ड 2021 में हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस पहने महफिल में पहुंची मशीन गन कैली
Next: महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के लगभग 90 मरीजों ने तोड़ दम

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.