Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 26 मई यानि आज लग रहा है दोपहर बाद से चंद्रग्रहण
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

26 मई यानि आज लग रहा है दोपहर बाद से चंद्रग्रहण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि 25 मई 2021, दिन मंगलवार की रात 08 बजकर 30 मिनट से शुरू हो गई है और यह वैशाख पूर्णिमा आज 26 मई 2021 दिन बुधवार की शाम 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगी.

इसके साथ ही 26 मई को ही बुद्ध पूर्णिमा भी है. इसके अलावा आज यानी 26 मई को ही दोपहर बाद 2.17 बजे से चंद्रग्रहण भी लग रहा है. यह चंद्रग्रहण शाम 7.19 बजे तक रहेगा. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा.

यह चंद्रग्रहण अपने अंतिम चरण अर्थात समाप्ति के समय आंशिक रूप से भारत के कुछ हिस्सों – उत्तरपूर्वी हिस्सों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ तटीय भागों से दिखाई देगा. वैसे तो यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण है लेकिन भारत में यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, उपच्छाया चंद्रग्रहण का कोई सूतक काल मान्य नहीं होता है. चंद्रग्रहण के दौरान भारत में सभी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगें. लोग प्रतिदिन की भांति मंदिरों में भगवान के दर्शन –पूजन कर सकेंगें. भक्तों के द्वारा आज के दिन किये गए स्नान- दान, पूर्णिमा की कथा, या अन्य धार्मिक कार्य पर इस चंद्रग्रहण का कोई असर नहीं पडेगा.

महत्व: हिंदू धर्म में वैशाखी पूर्णिमा {वैशाख पूर्णिमा} के दिन शक्कर और तिल के दान का बहुत ही महत्त्व है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शक्कर और तिल का दान करने से अनजान में हुए पापों का भी क्षय हो जाता है.

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने घी से भरा हुआ पात्र, तिल और शक्कर स्थापित कर पूजन करना चाहिए और तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए.

Post navigation

Previous: कोरोना की सम्भावित थर्ड वेव से निपटने के लिए प्रदेश में युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे: मुख्यमंत्री
Next: आज के पंचांग से जाने कैसे रहेगी आज ग्रहों की स्थिति। …..

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.