Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देशभर में टीकाकरण का आंकड़ा हुआ 20 करोड़ के पार
  • देश

देशभर में टीकाकरण का आंकड़ा हुआ 20 करोड़ के पार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
vaccine_6792635_835x547-m

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देभभर में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. देशभर में टीकाकरण का आंकड़ा 20 करोड़ के पार हो गया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम 7 बजे तक भारत ने लगभग 15.7 करोड़ (15,69,99,310) लोगों को वैक्सीन की 20 करोड़ (20,04,94,991) से ज्यादा डोज दी हैं. इनमें से 11.3 करोड़ लोगों को सिर्फ पहली डोज मिली है, जबकि 4.35 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के मुताबिक, करीब 20 करोड़ डोज में से 20 फीसदी हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई. 18-44 वर्ष आयु वर्ग को 6.4 फीसदी और बाकी 73.6 फीसदी डोज 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को दी गई.

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कुल 7.5 करोड़ (5.7 करोड़ को पहली डोज और 1.8 करोड़ को सेकंड शॉट) डोज दिए गए, जबकि 7.2 करोड़ शॉट्स 45 से 60 वर्ष की आयु के लोगों को दिए गए. इसमें 6.2 करोड़ को पहला डोज और 1 करोड़ को दोनों डोज दिए गए.

इन कैटगरीज के बाद देश में फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2.3 करोड़ डोज (1.5 करोड़ को फर्स्ट शॉट, 84 लाख को सेकेंड डोज) और हेल्थ वर्कर्स को 1.6 करोड़ डोज ,जिसमें से 98 लाख को फर्स्ट शॉट और 67 लाख को दोनों डोज दिए गए. डेटा के अनुसार, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को 1.29 करोड़ डोज मिली हैं, जो सभी के लिए पहली डोज थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया दिल्ली में ब्लैक फंगस से संक्रमित लगभग 600 मरीज़ों का चल रहा इलाज
Next: सूरत में बेकाबू हुई कोरोना की दूसरी रफ़्तार लगभग 1,700 बच्चे हुए प्रभावित

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.