Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में आये 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले। ….
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में आये 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

देश में 44 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार 364 नए कोरोना केस आए और 3660 संक्रमितों की जान चली गई है.

वहीं 2 लाख 59 हजार 459 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 76,755 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 211,298 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3847 संक्रमितों की मौत हुई थी.

27 मई तक देशभर में 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 660 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 29 लाख 19 हजार 699 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 33 करोड़ 90 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.70 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 75 लाख 55 हजार 457
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 48 लाख 93 हजार 410
कुल एक्टिव केस- 23 लाख 43 हजार 152
कुल मौत- 3 लाख 18 हजार 895

केंद्र ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मंद पड़ रही है और साथ उम्मीद जतायी कि आगामी दिनों में प्रतिबंधों में अधिक ढील देने के बावजूद भी मामलों में कमी जारी रहेगी. लेकिन साथ ही कहा कि अब भी उपचाराधीन मामले बहुत ज्यादा हैं.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 9 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

केंद्र सरकार ने घरों के पास टीकाकरण के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिससे अब बुजुर्गों और दिव्यांगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने में आसानी होगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘घर के पास कोविड टीकाकरण केंद्र’ दिशानिर्देशों में कहा कि ऐसे केंद्रों पर वे लोग टीका लगवा सकेंगे जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और जिन्होंने कोई खुराक नहीं ली है या पहली खुराक ही ली है.

इनके अलावा 60 साल से कम उम्र के शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों को भी यह लाभ मिलेगा. मंत्रालय ने इस संबंध में तकनीकी विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया है

Post navigation

Previous: 01 जून 2021 से प्रदेशव्यापी होगा 18-44 आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण
Next: वाराणसी में गंगा नदी का पानी हरा दिखने पर स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.