Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तनाव को कम करने में मदद करती कमल ककड़ी जाने और भी फायदे। …..
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

तनाव को कम करने में मदद करती कमल ककड़ी जाने और भी फायदे। …..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

कमल का फूल जितना पसंद किया जाता है उतने ही ज्यादा पसंद किये जाते हैं इसके बाकी हिस्से भी. फिर चाहें इसके बीज हों या फिर जड़. इसके बीज मखाने के रूप में जहां स्वाद और सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं तो उसी तरह इसकी जड़ जिसको कमल ककड़ी के तौर पर जाना जाता है.

वो भी स्वाद के साथ सेहत को कई सारे फायदे देती है. कमल ककड़ी में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. कमल ककड़ी सब्ज़ी और अचार के तौर पर तो स्वाद बढ़ाती ही है सेहत को कई फायदे भी पहुंचाती है. आइये जानते हैं कमल ककड़ी के फायदों के बारे में.

कमल ककड़ी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसका सेवन करने से शरीर में आने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है. कमल ककड़ी के मेथेनॉल अर्क को प्रभावी एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में जाना जाता है. जो सूजन कम करने में सहायक होते है.

कमल ककड़ी पाचन क्रिया को सही रहने में मदद करती है. इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है. ये डाइजेशन को सही रखने में मदद करती है साथ ही कब्ज़, अपच और पेट में भारीपन जैसी दिक्कतों से बचाने में मदद करती है.

कमल ककड़ी ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करती है. इसमें डाइटरी फाइबर होते हैं जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करते हैं. तो वहीं इसमें मौजूद इथेनॉल अर्क ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायता करता है.

कमल ककड़ी तनाव को कम करने में भी सहायता करती है. इसमें अच्छी मात्रा में पायरोडॉक्सीन पाया जाता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है.

शरीर को डिटॉक्स करने में भी कमल ककड़ी सहायता करती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो लिवर और किडनी पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं.

कमल ककड़ी एनीमिया की दिक्कत को दूर करने में भी मदद करती है. इसके सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं जिसके चलते शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने पाती है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वट सावित्री व्रत 10 जून को जाने व्रत की पूजा विधि। …
Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां इन दिनों अस्पताल में भर्ती फैंस से कहा दुआ करें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.