Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां इन दिनों अस्पताल में भर्ती फैंस से कहा दुआ करें
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां इन दिनों अस्पताल में भर्ती फैंस से कहा दुआ करें

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं. जिसके चलते वह कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नही थीं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐसा करने के पीछे की वजह बताई है.

जरीन खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और अपने फैंस को ईद और 14 मई को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया. इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से देरी से प्रतिक्रिया के लिए माफी भी मांगी.

उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि पिछले डेढ़ महीने से उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण वह सोशल मीडिया से दूर हैं. जरीन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने नोट में लिखा मुझे पता है

कि मुझे देर हो गई है, लेकिन मेरे जन्मदिन और ईद की बधाई देने और प्यार भेजने के लिए आप सभी का शुक्रिया. मुझे इस बात का खेद है कि मैं व्यक्तिगत तौर पर सभी के मैसेज का जवाब नहीं दे पा रही हूं.

zareen khan, zareen khan post

वह आगे लिखती हैं मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर व्यस्त हूं. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. जिसके चलते बार-बार उनका अस्पताल आना-जाना हो रहा है.

उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि मेरी मां के लिए दुआ करें. ताकि वह जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं और घर आ जाएं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो जरीन खान की लेटेस्ट फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ है, जो कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. बता दें, जरीन खान ने 2010 में सलमान खान की वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हिंदी के अलावा वह पंजाबी और तेलुगू सिनेमा में भी अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तनाव को कम करने में मदद करती कमल ककड़ी जाने और भी फायदे। …..
Next: माह जून, 2021 में कोविड वैक्सीनेशन का व्यापक अभियान कोरोना वैक्सीन की 01 करोड़ डोज से प्रदेशवासियों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य के साथ प्रारंभ किया जाए

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.