Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया ये मंत्र कहा। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया ये मंत्र कहा। …..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
cmyogipradhan_6868164_835x547-m

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से बात की. मुख्यमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में 58,176 ग्राम प्रधान शामिल हुये. इस दौरान उन्होंने गांव के विकास को लेकर बजट के सही प्रयोग की बात कही.

ये पूरा कार्यक्रम वर्चुअल आयोजित किया गया. सीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान अलर्ट मोड पर हों. कोरोना मुक्त गांव बनने की होड़ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि, हमने एक सर्वे कराया था, जिसमें 32 फीसदी गांवों में संक्रमण पाया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि, 68 फीसदी गांव ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी जागरुकता के चलते संक्रमण को दूर किया.

योगी ने प्रधानों से बातचीत के दौरान कहा कि, मैंने पिछले दिनों कई गांवों का दौरा किया, लेकिन कई जगहों पर अभी भी मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि, प्रधान की जिम्मदारी है कि, लोगों को जागरूक बनाये और भीड़-भाड़ न होने दे.

उन्होंने कहा कि, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को जिनमें बुखार, खांसी हो उन्हें मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग की टीम को 24 घंटे के भीतर बुलाकर उनका एंटीजन टेस्ट कराया जाए.

मुख्यमंत्री ने आने वाली बरसात को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा. उन्होंने कहा कि, इस दौरान डेंगी, मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि बीमारियां आती हैं. ऐसे में गांव को स्वच्छ रखें.

उन्होंने कहा कि, इसे रोकने के लिये ग्राम पंचायत की भूमिका अहम होगी. मुख्यमंत्री ने साफ सफाई पर जोर देते हुये कहा कि, गांव में सप्ताह में दो से तीन बार स्वच्छता का अभियान व्यापक रूप से चलाएं. सीएम योगी ने नये ग्राम प्रधानों की सराहना करते हुये कहा कि, उन्होंने अच्छा काम किया.

इसके अलावा निगरानी समितियों की भी तारीफ की. सीएम योगी ने कहा, हम खुद को अच्छी स्थिति में लाने में सफल हुए. हम ऐसी स्थिति में है कि कोविड की दूसरी लहर को खत्म कर सकते है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश सरकार वीकेंड कोरोना कर्फ्यू में ढील देने की तैयारी में जाने …..
Next: अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौतो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.