Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौतो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौतो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (12)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं. उन्होंने गृह तथा आबकारी विभाग के शीर्ष अधिकारियों को अपने सरकारी आवास पर तलब किया है.

माना जा रहा है कि वह इस प्रकरण में बेहद सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में हर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

माना जा रहा है कि इस प्रकरण में सभी दोषी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हो सकती है. उनका निदेश है कि अगर इन सभी ने सरकारी ठेके से शराब खरीदी है तो ठेका सीज करें.

इतना ही नहीं दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलाम करें. उससे जो भी धनराशि मिले, उसे मुआवजा के रूप में सभी मृतकों के परिवार के लोगों को प्रदान किया जाए.

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करसुआ में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि मरने वालों ने गांव के ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी. मरने वालों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं.

मौके पर अफसर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने देसी शराब के ठेके को सील करा दिया है. साथ ही शराब के सैंपल लिए जा रहे हैं. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि लोगों की मौत कैसे हुई? क्या ठेके पर नकली शराब बेची जा रही?

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया ये मंत्र कहा। …..
Next: 29 मई आज के पंचांग से जाने कैसी रहेगी ग्रहों की चाल। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.