Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा। …..
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा। …..

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (1)

इस साल मई माह से ग्रहण की शुरुआत हो गई है. साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था. इस चार चंद्र और सूर्य ग्रहण लगेंगे. इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे. अब से 12 दिन बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है.

यह सूर्य ग्रहण 10 जून को लग रहा है. जहां पहला सूर्य ग्रहण जून में लगेगा वहीं 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिर में यानी 4 दिसंबर को लगेगा. चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. इस दौरान कई कार्य वर्जित माने जाते हैं.

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है. हालांकि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा. वहीं इसे कनाडा, रूस, एशिया, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड समेत अन्य देशों में देखा जा सकेगा. वहीं साल 2021 में चार ग्रहण लगेंगे.

जो कि ज्योतिष गणना के मुताबिक दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं. इनमें पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को पड़ चुका है. वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को होगा. इसके अलावा साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को होगा.

इस साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की होगी. यह 10 जून को दोपहर लगभग 1 बजकर, 42 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम को 6 बजकर, 41 मिनट तक रहेगा. भारत में सूर्य ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं.

वहीं ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष नजरिये से बहुत महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है. मान्यता है कि ग्रहण की प्रक्रिया से सूर्य और चंद्र पीड़ित हो जाते हैं. ऐसे में इसका लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

यही वजह है कि ऐसे में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान कई पुण्‍य काम करने को कहा गया है. इस समय अगर गायों को घास, पक्षियों को अन्न के साथ ही अगर जरूरतमंदों को वस्त्र का दान दिया जाए, तो इसका कई गुना पुण्य मिलता है.

Post navigation

Previous: आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल। …..
Next: उत्तर प्रदेश के कल से जाने किन किन जिलों में बढ़ेगी सख्ती। ….

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.