Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक दिखाई
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक दिखाई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
5af0637c6e3d17b0fb26ea10e0213940_original

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया. उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से पहली झलक का इंतजार था. आज श्रेया ने सोशल मीडिया के जरिए बेटे की पहली झलक दिखा दी है.

श्रेया घोषाल ने बेटे के नाम की घोषणा भी कर दी है. श्रेया ने बेटे का नाम रखा है- देवयान मुखोपध्याय श्रेया ने बताया है कि 22 मई को उनके बेटे ने जन्म लिया और उनकी लाइफ उसने पूरी तरह बदल दी है.

सिंगर ने लिखा है कि बेटे की पहली झलक देखने के बाद उन्हें जो फील हुआ वो सिर्फ पैरेंट्स ही समझ सकते हैं. श्रेया का कहना है कि ये सब उन्हें अब भी सपने जैसा लग रहा है.

आपको बता दें कि 22 मई को सोशल मीडिया के जरिए ही श्रेया ने बताया था कि उन्होंने बेटे को जन्म दियाश्रेया घोषाल ने 5 साल पहले 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक डेटिंग की उसके बाद शादी का फैसला लिया.

वहीं, अब शादी के 5 साल बाद श्रेया मां बनी हैं और उनके घर एक बड़ी खुशखबरी आई है. इसी साल मार्च की शुरुआत में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी, अप्रैल में उनकी गोद भराई हुई थी.

गोद भराई भी पूरे धूमधाम से हुई थी जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी. खास बात ये थी कि ये एक वर्चुअल गोद भराई थी. जिसमें उनके सभी करीबियों को जोड़ा गया था. श्रेया का ये आइडिया लोगों को खूब पसंद आया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मिली सफलता : अमित मोहन प्रसाद
Next: बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया पत्नी के साथ एक रोमांटिक वीडियो किया शेयर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.