Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी 24 घंटों में आये 1 लाख से ज्यादा मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी 24 घंटों में आये 1 लाख से ज्यादा मरीज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. अभी भी हर दिन सवा लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 34 हजार 154 नए कोरोना केस आए और 2887 संक्रमितों की जान चली गई है.

वहीं 2 लाख 11 हजार 499 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,232 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगववार को 1 लाख 32 हजार 788 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 3207 संक्रमितों की मौत हुई थी.

आज देश में लगातार 21वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 2 जून तक देशभर में 22 करोड़ 10 लाख 43 हजार 693 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 24 लाख 26 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ 37 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 21.59 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 84 लाख 41 हजार 986
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 63 लाख 90 हजार 584
कुल एक्टिव केस- 17 लाख 13 हजार 413
कुल मौत- 3 लाख 37 हजार 989

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई. इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड से होने की पुष्टि हुई. इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या एक हजार से नीचे रही. पड़ोसी राज्य गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,333 नए मामलों की पुष्टि हुई

जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 8,12,063 हो गई. वहीं इस अवधि में 18 कोविड मरीजों की मौत हुई. राज्य में अबतक 9,873 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण
Next: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्लैक फंगस के लगभग 700 से ज्यादा मामले दर्ज

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.