Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी आएंगे नज़र जाने ?
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

क्या सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी आएंगे नज़र जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ का सीक्वल बनने जा रहा है ओह माय गॉड’ में अक्षय कुमार और परेश रावल लीड रोल में थे. इसमें मिथुन चक्रवर्ती का भी अहम किरदार था.

फिल्म के सुपरहिट होने की वजह से इसका सीक्वल लाया जा रहा है. पहले फिल्म की शूटिंग मई-जून 2021 में होने थी. लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसकी शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है.

ओह माय गॉड 2 की शूटिंग अब सितंबर 2021 में शुरू होगी. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने से पहले मेकर्स के दीमाग में कई तरह के आइडिया आ रहे थे, जिसकी मैपिंग नहीं हो पा रही थी.

पहली फिल्म की सक्सेस के बाद इसके सीक्वल को बनाना मेकर्स की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. अभी लॉकडाउन है और चीजें ठीक होने के बाद मेकर्स को इसे जल्द से जल्द बनाना चाहते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली फिल्म की तरह ही इसके सीक्वेल में भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे मगर फिल्म में परेश रावल को पंकज त्रिपाठी से रीप्लेस किया जा रहा है.

फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी होंगे. फिल्म में अक्षय अपने कृष्ण अवतार में ही दिखाई देंगे.

सूत्र ने आगे कहा फिल्म को लेकर पंकज त्रिपाठी से बात हो गई है और हर चीज तय हो चुकी है फिल्म सितंबर में शूट होगी. इसका दो महीने का शेड्यूल है. सूत्र ने कहा फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है.

आइसोलेशन में रहते हुए एक टीम शूटिंग की उचित लोकेशन ढूंढ रही है और शहर में फिल्म के सेट के डिजाइन पर बातचीत कर रही है. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने में पूरी हो जाएगी

Post navigation

Previous: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए ली छुट्टी घर पर मनाया जश्न
Next: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट एक बार फिर फिल्म प्रेम कहानी को लेकर परदे पर आएंगे नज़र

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.