Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रणवीर सिंह-आलिया भट्ट एक बार फिर फिल्म प्रेम कहानी को लेकर परदे पर आएंगे नज़र
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट एक बार फिर फिल्म प्रेम कहानी को लेकर परदे पर आएंगे नज़र

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Prem_Kahani

करण जौहर ने फिलहाल अपने महत्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा तख्त के पोस्टपोन कर लोगों के टेस्ट को बदलने के लिए कुछ हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी लाने के प्लान किया है.

फिल्म ‘गली बॉय’ की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ करण जौहर ये धमाका करने जा रहे हैं. वैसे तो फिल्म मई के महीने में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार थी

लेकिन कोविड महामारी ने निर्देशक करण जौहर की प्लानिंग पर पानी फेर दिया. अब इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है.

करण जौहर के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ये फिल्म एक मॉडर्न लव स्टोरी होगी. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का नाम ‘प्रेम कहानी’ दिया गया है, हालांकि फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माता एक अलग लेकिन रिलेटेबल टाइटल की तलाश में थे, लेकिन फिर काफी मशक्कत के बाद उन्होंने फिल्म का टाइटल ‘प्रेम कहानी’ चुना.

फिल्म दो अपोजिट कैरेक्टर की लव स्टोरी है. इसमें व्यूअर्स को विटेंज करण जौहर की झलक मिलेगी, जिनकी फिल्में एक समय में सिर्फ खुशियां फैलाने और दर्शकों को एक फेयरी टेल वर्ल्ड में ले जाती थी.

फिल्म के नाम के बाद अब फिल्म की शूटिंग की तैयारियां भी हो गई हैं. मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग की शुरूआत क्रू मेंबर्स को वैक्सीन लगवाने का प्रॉसेस शुरू किया है. सेट डिजाइनिंग से लेकर अच्छा म्यूजिक सब कुछ वर्क इन प्रोग्रेस में है.

बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने कहानी और डायलॉग को लिख कर पूरा कर लिया है.इस फिल्म के साथ करण चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी करने वाले हैं.

इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन किया था. यह भी एक रोमांटिक फिल्म थी. जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या सुपरहिट फिल्म ओह माय गॉड के सीक्वल में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी आएंगे नज़र जाने ?
Next: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ब्लैक फंगस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.