Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में मिलेंगी सोमवार से लॉकडाउन में इस तरह से ढील जाने। .
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में मिलेंगी सोमवार से लॉकडाउन में इस तरह से ढील जाने। .

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

महाराष्ट्र में अनलॉक को लेकर राज्य सरकार के बीच हुए विवाद के बाद अब चीफ सेक्रेटरी दफ्तर ने अनलॉक के संबंध में नए आदेश जारी किए हैं. इसके तहत राज्य को पांच लेवल में अनलॉक करना तय किया गया है. जिन शहरों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम और ऑक्सीजन बेड 25 फीसदी से कम ऑक्यूपाइड है वह पूरी तरीके से अनलॉक किया जाएगा.

लेवल 1- इसके तहत रेस्टोरेंट्स, मॉल, थिएटर, मैदान, गार्डन, जिम, सलून, ऑफिस पूरी क्षमता से शुरू होंगे.

लेवल 2- इसके तहत 50 फीसदी क्षमता से रेस्टोरेंट, मॉल, थिएटर, मैदान, गार्डन, जिम, सलून चालू रहेंगे जबकि बस सेवा, टैक्सी और रिक्शा पूरी क्षमता से शुरू होगी. मुंबई उपनगर, अहमदनगर,अमरावती, हिंगोली, नंदूरबार.

लेवल 3- इसके तहत अत्यावश्यक दुकानें सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक शुरू रह सकेगी. दूसरी दुकानें 7 से 12 बजे तक खुली रहेंगी. जबकि शनिवार और रविवार को इमरजेंसी सर्विसेज छोड़कर दूसरी दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी. मॉल्स बंद रहेंगे, रेस्टो सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चल सकेंगे

लेवल 4- इसके तहत इमरजेंसी दुकानें सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी. शनिवार और रविवार बंद रहेगी. सलून 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू रहेंगे लेकिन एयर कंडीशन का इस्तेमाल करने पर रोक रहेगी. दफ्तर 25 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे.

लेवल 5- इसे रेड जोन के तौर पर डिफाइन किया गया है. जिस जिले में पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा होगा वह जिला रेड जोन के तहत आएगा. यहां पर नियम काफी सख्त होंगे. सरकार ने यह भी साफ किया है कि 75 फीसदी या उससे ज्यादा ऑक्सीजन बेड अगर ऑक्यूपाइड हुए तो भी जिला रेड जोन के तहत आएगा.

लेवल 1- औरंगाबाद, नासिक, भंडारा, बुलढाणा, नागपुर, नांदेड़, नाशिक, ठाणे, परभणी, गोंदिया, गडचिरोली, वर्धा, वाशिम, चंद्रपुर, लातूर, यवतमाल, धुले जालना.
लेवल 2- मुंबई, मुंबई उपनगर, अमरावती, हिंगोली नंदुरबार, अहमदनगर
लेवल 3- कोल्हापुर, सांगली, अकोला, रत्नागिरी उस्मानाबाद, बीड, सिंधुदुर्ग
लेवल 4- पुणे, रायगढ़

मुंबई का पॉजिटिविटी रेट 5.53 फीसदी है लिहाजा सरकार के नियमों के मुताबिक शहर लेवल-2 में आता है. इसलिए फिलहाल लोकल ट्रेन में आम आदमी को सफर करने की इजाजत नहीं दी गई है हालांकि अगले हफ्ते शुक्रवार को फिर एक बार रिव्यू किया जाएगा.

पुणे में संक्रमण का दर 12 फीसदी से ज्यादा है. यही वजह है कि पुणे को लेवल-4 में रखा गया है. आपको बता दें कि ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा मामले पुणे में ही दर्ज किए गए हैं. वहीं रायगढ़ जिले में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है यहां संक्रमण का दर 18 फीसदी से ज्यादा है.

दूसरे देशों से और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को महाराष्ट्र में आने से पहले आरटी पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा राज्य सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया है.

Post navigation

Previous: विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर उत्तराखंड वन विभाग ने जारी की पौधों की लिस्ट
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.