Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी बधाई
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
yogi-adityanath_1618291649

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है. योगी आदित्यनाथ का जन्‍म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. नाथ सम्प्रदाय के अगुवा, गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ ने लगातार पांच बार सांसद भी रह चुके हैं.

योगी से यूपी की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने वाले योगी आदित्‍यनाथ का नाम अजय सिंह बिष्‍ट था. लेकिन नाथ सम्प्रदाय की ओर से दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया. इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्‍ट और माता का नाम सावित्री देवी है. योगी कुल सात-भाई बहन हैं.

ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। @myogiadityanath @myogioffice pic.twitter.com/JRVsM9j8w7

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 5, 2021

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर कई नेताओं और मंत्रियों ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है.

उन्होंने लिखा कि ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्‍यक्तित्‍व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे

उत्तर प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और लोकप्रिय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उ. प्र. उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2021

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में यूपी उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें.

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सुशासन और विकास के पर्याय, उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर आपको दीर्घायु करें. प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए.

सुशासन और विकास के पर्याय,उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मा० मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु करें।प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए। pic.twitter.com/mAZnOsErP1

— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) June 5, 2021

स्वतंत्र देव सिंह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें.. बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें.

प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें l बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें। pic.twitter.com/9jH3PFhNdi

— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) June 5, 2021

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में मिलेंगी सोमवार से लॉकडाउन में इस तरह से ढील जाने। .
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में लिया भाग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.