Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर घर-घर राशन योजना को रोकने का लगाया आरोप
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर घर-घर राशन योजना को रोकने का लगाया आरोप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर ‘घर-घर राशन’ योजना को रोकने का आरोप लगाया था. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है.

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बरगलाने की कोशिश की है. केजरीवाल ने राशन योजना पर झूठ बोला है. केंद्र सरकार होमस्टेप डिलीवरी राशन योजना को नहीं रोक रही है

संबित पात्रा ने कहा केजरीवाल जी ने आज बात रखी है कि मोदी जी दिल्ली की गरीब जनता को उनके अधिकार से वंचित रख रहें और घर-घर राशन रोकने की कोशिश कर रहे हैं जबकि ऐसा नहीं हैं.

मोदी जी नेशनल फूड सेक्यूरिटी एक्ट और पीएम गरीब कल्याण योजना द्वारा दिल्ली के जरूरतमंदों को राशन पहुंचा रहे हैं. दो योजनाओं के तहत दिल्ली को अनाज का कोटा मिला है.

गेंहु पर दिल्ली सरकार का 2 रुपये, केंद्र का 23 रुपये खर्च होता है. चावल पर दिल्ली का 2, केंद्र का 33 रुपये खर्च होता है. दिल्ली सरकार किसी दूसरी योजना के तहत घर-घर राशन भेज सकती है.

संबित पात्रा ने बताया, मोदी सरकार ने दिल्ली को अभी तक नेशनल फूड सेक्यूरिटी एक्ट के अंतर्गत 37,400 मीट्रिक टन अनाज भेजा है और पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 5 जून तक 72,782 मीट्रिक टन अनाज भेजा है. दिल्ली 53,000 मीट्रिक टन अनाज ही उठा पाई है और इसका मात्र 68 फीसदी ही वो जनता को बांट पाए.

राशन माफिया के तार बहुत ऊपर तक जुड़े हैं. राशन माफिया को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम लागू करना चाहती है. दिल्ली में यह योजना अगले हफ्ते से लागू होने वाली थी.

यह योजना लागू हो जाती तो राशन माफिया खत्म हो जाता. योजना लागू होने से ठीक एक हफ्ते पहले इसे खारिज करवा दिया गया. यह सब बातें रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक कानूनन इस योजना को लागू करने के लिए हमें केंद्र से अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. लेकिन हम कोई विवाद नहीं चाहते, इसलिए हमने एक नहीं पांच पांच बार मंजूरी ली.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर आने से पहले ही योगी सरकार ने कसी कमर अधिकारियो को दिए निर्देश
Next: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर जरूरतमंद को निशुल्क राशन उपलब्ध करने की की घोषणा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.