Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर जरूरतमंद को निशुल्क राशन उपलब्ध करने की की घोषणा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हर जरूरतमंद को निशुल्क राशन उपलब्ध करने की की घोषणा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download-4

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के सभी जरूरतमन्दों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रदेश सरकार की तरफ से हर जरूरतमंद को जून, जुलाई और अगस्त माह में निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के 35वें त्रिवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रमिक, कामगार, स्ट्रीट वेंडर जैसे रोजाना कमाकर जीविका चलाने वाले लोगों को इस वर्ष भी भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भारतीय मजदूर संघ देश का ऐसा मजदूर संगठन है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, इस संगठन ने सदैव राष्ट्र, समाज, उद्योग और श्रमिकों के हित के बारे में अपनी मांग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि दत्तोपन्त ठेंगड़ी ने भारत के मजदूरों और किसानों को ससम्मान जीवन-यापन करने का अवसर प्रदान कराया और उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर घर-घर राशन योजना को रोकने का लगाया आरोप
Next: आज प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात जाने किस पर हुई चर्चा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.