Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 2 दिनों में होगी बारिश : मौसम विभाग
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 2 दिनों में होगी बारिश : मौसम विभाग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
monsoon123_20180528986

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रविवार को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में आगे बढ़ेगा. मॉनसून के 15 जून तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक देने की संभावना है.

अपने लेटेस्ट पूर्वानुमान में आईएमडी ने अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 10 जून तक बारिश होने की संभावना है.

देश के दक्षिण प्रायद्वीपीय तट पर अगले 3 से 4 दिनों गरज के साथ में तेज़ बारिश की संभावना है. अगले 24 घंटों में देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश की संभावना है.

अगले 2 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में कुछ मात्रा में बारिश की भविष्यवाणी की गई है. भारत में जून और सितंबर के बीच सालाना वर्षा की 70 प्रतिशत बारिश होती है.

इस साल मौसम विभाग को देशभर में सामान्य से ज्यादा सीजनल बारिश की उम्मीद है. आईएमडी ने भी इस जून में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में देश में हीट वेव की कोई संभावना नहीं है.

इस बीच, मानसून अपने नॉर्मल आगमन की तारीख से दो दिन पहले शनिवार को महाराष्ट्र और गोवा में पहुंच गया. कर्नाटक में मानसून शुक्रवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ा.

इससे भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया. लगातार बारिश के कारण बेंगलुरू के कई हिस्से जलमग्न हो गए. अगले 48 घंटों में राज्य में भारी बारिश का अनुमान है.

Post navigation

Previous: ग्रीक योगर्ट का इस तरह इस्तेमाल करने से बालों और स्किन की खूबसूरती पर पढता है असर जाने
Next: बीजेपी ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 की अपनी चुनावी रणनीतियों पर करना करना किया शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.