Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
vaccination-covid-19-main

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए राज्यों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने तथा ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक विस्तारित किए जाने के भारत सरकार के निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकारों को 18 से 44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन देने के लिए जो स्वतंत्रता दी गई थी, अनेक राज्य सरकारें ऐसी थी, जो इस अर्थ को वहन करने में दिक्कत महसूस कर रही थीं। उन्होंने राज्यों की इस समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक के लिए निःशुल्क वैक्सीन की घोषणा करके आगामी 21 जून से इसे लागू करने के लिए आज प्रधानमंत्री जी ने देश को आश्वस्त किया है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत माह मई और जून का खाद्यान्न 80 करोड़ देशवासी प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ को दीपावली तक आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है, ताकि संकट के समय किसी भी गरीब को भूखा न सोना पड़े और इस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ रहा है। कोरोना की प्रथम वेव में पूरे देश में जीवन और जीविका को सफलतापूर्वक बचाने के बाद जिस मजबूती के साथ देश को प्रधानमंत्री जी का यशस्वी नेतृत्व प्राप्त हुआ, उससे देश दूसरी लहर को भी पूरी तरह नियंत्रित करने के नजदीक है।
मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रदेशवासियों से कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री जी ने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने का आह्वान किया है। ‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कोई भी कोविड टेस्ट से न हिचकिचाए। अपनी बारी आने पर सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह में पड़ने के बजाय वैक्सीन का सुरक्षा कवच जरूर प्राप्त करें। उन्होंने उत्कृष्ट नेतृत्व और संवेदनशीलता के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह के साथ की फोटो शेयर फैंस को आई बेहद पसंद
Next: प्रदेश में विगत 24 घंटों में 2,860 तथा अब तक कुल 16,62,069 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.