Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलती है तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों से मुक्ति
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलती है तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों से मुक्ति

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

हनुमान जी अपने भक्तों पर आने वाले तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों को दूर करते हैं. ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान बहुत जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं. उनकी पूजा पाठ में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती.

मंगलवार को उनकी पूजा के बाद अमृतवाणी और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली खुश होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. पवन पुत्र को प्रसन्न करने के लिए कोई हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो कोई सुंदर कांड का पाठ. वहीं कोई मंत्रों का जाप करता है.

हनुमान चालीसा में शामिल चौपाई- ‘अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता’, सभी ने जरूर पढ़ी होगी. इस चौपाई का अर्थ है कि हनुमान जी अष्ट यानी आठ सिद्धियों से संपन्न हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वो अष्ट सिद्धियां कौन सी हैं और इनसे कौन कौन से चमत्कार होते हैं. आइए आपको बताते हैं.

हनुमान जी की आठ सिद्धियां
अणिमा
इस सिद्धि के जरिए हनुमान जी अपने शरीर को छोटा बना सकते हैं यानी अति से अति सूक्ष्म कर सकते हैं.
महिमा
इससे शरीर का आकार बहुत ही ज्यादा बढ़ाया जा सकता है. रामायण में भी इस बात का कई बार जिक्र आता है जब हनुमान जी ने अपने शरीर को बड़ा किया था.
लघिमा
शरीर छोटा होने के साथ हल्का भी करना हो तो यही सिद्धि काम में आती है.
गरिमा
इससे शरीर का वजन काफी बढ़ाया जाता है.
प्राप्ति
इसके जरिए कोई भी चीज प्राप्त की जा सकती है.
प्राकाम्य
कामनापूर्ति और किसी भी लक्ष्य की सफल करने के लिए यही सिद्धि उपयोग में लाई जाती है.
वशित्व
अगर किसी को वश में करना हो तो इस सिद्धि का इस्तेमाल किया जाता है.
ईशित्व
ऐश्वर्य सिद्धि के लिए इसे अमल में लाया जाता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 8 जून आज का पंचांग जाने
Next: मासिक शिवरात्रि आज ऐसे करे भगवान शिव को प्रसन्न करे इन मंत्रो का जाप

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.