Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मासिक शिवरात्रि आज ऐसे करे भगवान शिव को प्रसन्न करे इन मंत्रो का जाप
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

मासिक शिवरात्रि आज ऐसे करे भगवान शिव को प्रसन्न करे इन मंत्रो का जाप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
shiv2-640x479

आज मासिक शिवरात्रि का व्रत है. यह ज्येष्ठ माह की शिवरात्रि है. भक्तों ने आज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा है और उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं.

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी, मां सरस्वती, गायत्री, सीता, पार्वती जैसे देवियों ने भी मासिक शिवरात्रि का व्रत किया था जिससे उनके जीवन का उद्धार हो सके. मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को सुख और शांति की प्राप्ति होती है.

साथ ही संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति पाने के लिए भी इस दिन उपवास किया जाता है. माना जाता है कि यह पर्व क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान और लालच जैसी भावनाओं पर काबू पाने में मदद करता है.

भगवान शिव की पूजा के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इन मंत्रों का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति, धन-समृद्धि, सफलता, प्रगति और संतान की प्राप्ति होती है.

आज मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्रों के बारे में.

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ।।
शिवपुराण के अनुसार इस मंत्र के जाप से आदिगुरु शंकराचार्य को भी जीवन की प्राप्ति हुई थी.

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
शिव गायत्री मंत्र बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है. मान्यता है कि प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं

भगवान शिव के प्रिय मंत्र
-ॐ नमः शिवाय
-नमो नीलकण्ठाय
-ॐ पार्वतीपतये नमः
-ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
-ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा

Post navigation

Previous: हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलती है तमाम तरह के कष्टों और परेशानियों से मुक्ति
Next: ऑफिस के काम को लेकर अगर हो रहा है स्‍ट्रेस तो इन उपायों की मदद से तुरंत मिलेगी राहत

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.