Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑफिस के काम को लेकर अगर हो रहा है स्‍ट्रेस तो इन उपायों की मदद से तुरंत मिलेगी राहत
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

ऑफिस के काम को लेकर अगर हो रहा है स्‍ट्रेस तो इन उपायों की मदद से तुरंत मिलेगी राहत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

वैसे तो ऑफिस के काम से स्‍ट्रेस और एनक्‍साइटी होना एक सामान्‍य सी बात होती है लेकिन जब से कोरोना की वजह से होम ऑफिस का कल्‍चर बढ़ा है और लोग घर से दफ्तर का काम निपटा रहे हैं, लोगों पर तनाव अधिक हावी होता दिख रहा है.

दरअसल घर के माहौल में दफ्तर की जरूरी चीजों को निपटाना सुनने में तो आसान लगता है लेकिन बेहतर माहौल और अकेलेपन की वजह से इस स्‍ट्रेस को हैंडल करना कई लोगों के लिए मुश्किलों भरा हो गया है.

तनाव की वजह से ना तो वे बेहतर परफॉर्म कर पा रहे हैं और ना ही पर्सनल लाइफ ही अच्‍छी तरह जी पा रहे हैं. अगर आप भी इस तरह की समस्‍याओं से जूझ रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नही.

यहां हम आपको ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आपको चिंता और डर को दो मिनट में गायब कर सकता है और आप बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि स्‍ट्रेस को हैंडल करने का सबसे आसान और बेहतर तरीका क्‍या है.

काम के दौरान चिंता होने पर परेशान बिलकुल भी ना हों बल्कि आप अपनी जगह से उठें और हल्का ठंडा पानी पीएं. पानी आपके शरीर को हाइड्रेट करेगा जिससे आपका ब्रेन शांत होगा और यह बेहतर तरीके से काम करेगा.

लगातार एक जगह पर काम करते रहने से कई बार स्‍ट्रेस लेवल आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है. ऐसे में ऑफिस के काम से बीच बीच में ब्रेक लें और थोड़ा इधर उधर परिवार वालों से बात करें. एक ही जगह पर अधिक देर तक बैठे रहने से शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है और दिमाग की कार्यक्षमता भी घट जाती है.

चिंता और तनाव को कम करना है तो अपने भोजन में हेल्‍दी चीजों को शामिल करें. इससे शरीर ताकतवर बनेगा और टेंशन भी कम होगा. हेल्‍दी डाइट दिमाग और शरीर दोनों को जरूरी पोषण देते हैं और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं. ऐसे में जब भी स्‍ट्रेस हो तो अपना फेवरेट फल,नट्स, आदि का सेवन करें.

काम के दौरान अपने आस पास एसेंशियल ऑयल्स छिड़क सकते हैं. स्‍ट्रेस को दूर करने में लैवेंडर, सिट्रस, ओरेंज या सेंडलवुड का एसेंशियल ऑयल बहुत काम आता है और दिमाग को शांत करने में आपकी मदद करता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मासिक शिवरात्रि आज ऐसे करे भगवान शिव को प्रसन्न करे इन मंत्रो का जाप
Next: एक्सप्रेस में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों को मुआवजा देने के लिए लगाया जाएगा शिविर : बांदीकुई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.