Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने सोमवार को लखनऊ में आये कोरोना के 777 मामले क्या मिलेगी कोरोना कर्फ्यू में छूट ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

जाने सोमवार को लखनऊ में आये कोरोना के 777 मामले क्या मिलेगी कोरोना कर्फ्यू में छूट ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
18_04_2021-sunday_lockdown__1_21568904

उत्तर प्रदेश में तेजी से नियंत्रित हो रही कोरोना संक्रमण की दर के बीच बुधवार से सभी 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में छूट दी जा सकती है. अभी तक 75 में से 72 जिले अनलॉक हो चुके हैं.

लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर जिलों में भी बुधवार से ढील दिए जाने के आसार हैं. सोमवार को लखनऊ में 777, गोरखपुर में 623 और मेरठ में 898 सक्रिय मामले दर्ज किए गए.

मरीजों के स्वस्थ होने की दर में तेजी को देखते हुए इन तीनों जिलों में सक्रिय केसों की संख्या 600 से नीचे जाने की पूरी संभावना है. तय मानक के अनुसार जिन जिलों में 600 से नीचे सक्रिय केस होंगे वहां स्वतः ही कोरोना कर्फ्यू में कुछ पाबंदियों में ढील मिल जाएगी.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 727 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 2,80,220 नमूनों की जांच की गई.

इसी अवधि में 2860 स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किए गए हैं. प्रदेश में सोमवार सुबह तक कुल सक्रिय मामले 15,681 रह गए हैं. इनमें से 9,286 होम आइसोलेशन में हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लस्सी को पानी के साथ दही मिक्स कर बनाने से बनती है जबरदस्त ड्रिंक
Next: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बदला अपना रुक कहा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.