Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बदला अपना रुक कहा। …
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बदला अपना रुक कहा। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
16_01_2021-tipu_pc_c_21277405

कोरोना वैक्सीनेशन का चार्ज केंद्र सरकार द्वारा अपने हाथों में लेने का ऐलान जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किया, उसके बाद एक बार फिर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.

बीजेपी का टीका बताकर कोरोना वैक्सीनेशन का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि अब वे भारत सरकार का टीका लगवाएंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने पहले बीजेपी के टीके का विरोध किया था. लेकिन अब जब केंद्र सरकार ने जनाक्रोश को देखते हुए कोरोना के टीके को मुफ्त लगाने की घोषणा की है तो ऐसे में अब वे भी भारत सरकार का टीका लगवाएंगे.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के मुफ्त लगने की घोषणा की. सरकार ने राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी.

हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हैं. ‘भारत सरकार’ का टीका हम भी लगवाएंगे. टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं

इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि ये बीजेपी की वैक्सीन है. जब उनकी सरकार आएगी तो वे खुद भी टीका लगवाएंगे और लोगों को भी मुफ्त में लगवाएंगे.

उनके इस बयान के बाद बीजेपी लगातार उनपर हलवार भी रही. लेकिन अब अखिलेश यादव ने लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की है और खुद भी टीका लगवाने की बात भी कही है.

गौरतलब है कि सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव माफी मांगें.

उन्होंने ट्वीट किया सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद. आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी. इसके लिए अखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए.

Post navigation

Previous: जाने सोमवार को लखनऊ में आये कोरोना के 777 मामले क्या मिलेगी कोरोना कर्फ्यू में छूट ?
Next: प्रदेश में एम0एस0एम0ई0 इकाइयों की तेजी से स्थापना किए जाने के निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.