Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भगवान गणेश को खुश करने के लिए आज के दिन करें ये उपाय होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

भगवान गणेश को खुश करने के लिए आज के दिन करें ये उपाय होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जानी जरूरी है. बुधवार को पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है. भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर उनके दुखों को हरते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

भगवान गणेश खुद रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं. वह भक्‍तों की बाधा, सकंट, रोग-दोष और दरिद्रता को दूर करते हैं. शास्‍त्रों के अनुसार श्री गणेश जी की विशेष पूजा का दिन बुधवार है.

कहा जाता है कि बुधवार को गणेश जी की पूजा और कुछ उपाय करने से समस्‍याएं दूर होती हैं. बुधवार के दिन गणेश पूजा का विशेष फल बताया गया है. गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा गया है. जिन लोगों के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा बनी हुई है उनके लिए बुधवार की पूजा विशेष फल देने वाली साबित हो सकती है.

बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है. गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गणेश रुद्राक्ष धारण करें. इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.यदि आप कोई बड़ी सफलता चाहते हैं

या किसी लंबी परेशानी से जूझ रहे हैं और उसे दूर करना चाहते हैं तो हर बुधवार के दिन गणेश जी की स्तुति करें. भगवान गणेश को सात बुधवार तक गुड़ का भोग लगाएं.यदि आप मानसिक या भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हर बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं.

भगवान गणेश को लड्डू बहुत पसंद हैं इसलिए उन्हें बुधवार के दिन लड्डुओं का भोग लगाएं. इससे आपको हर परीक्षा में सफलता मिलेगी.गणपति बप्पा को लाल सिंदूर बहुत पसंद है.

भगवान गणेश को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर लगाना चाहिए. उसके बाद अपने माथे में भी लाल सिंदूर का तिलक लगाएं. ऐसा आप हर रोज भी कर सकते हैं. भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.

Post navigation

Previous: पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की दामों में हुई बढ़ोत्तरी

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.