Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की दामों में हुई बढ़ोत्तरी
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

देश के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की दामों में हुई बढ़ोत्तरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

देश में एक दिन थमने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ गई हैं. पेट्रोल और डीजल की दामों में आज 19 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है. जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 95.56 हो गई है, जो अबतक सबसे ज्यादा है. वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 86.47 है. इस साल 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है.

देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है.

देश में राजस्थान पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है. उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है. मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था. मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.71 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर है.

इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 22वीं बार वृद्धि हुई है. इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.15 रुपए और डीजल का दाम 5.74 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भगवान गणेश को खुश करने के लिए आज के दिन करें ये उपाय होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी
Next: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आज किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत करेंगे मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.