Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश ने पंजाब समेत इन राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान के तहत छोड़ा पीछे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तर प्रदेश ने पंजाब समेत इन राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान के तहत छोड़ा पीछे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

कोरोना महामारी से निपटने के लिए शुरू वैक्सीनेशन अभियान में यूपी ने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ को पीछे छोड़ दिया है. सभी आयु वर्गों का टीकाकरण कराने में जहां योगी सरकार ने रोज नई उपलब्धियां हासिल की हैं, वहीं राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार इसमें फिसड्डी साबित हुई है.

इन तीनों राज्यों में वैक्सीनेशन की स्पीड इनती धीमी है कि करोड़ों की संख्या में डोज मिलने के बाद भी आधी से कम आबादी को ही टीका लगाया गया है. राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्यों के मुकाबले 24 करोड़ की आबादी वाले

सबसे बड़े राज्य यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक टीकाकरण अभियान से महामारी को नियंत्रित करने में सफलता पाई है. अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य हासिल करने के लिये योगी सरकार ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है, जिसको अमल में लाने के लिए अधिकारी पूरी ताकत से जुट गए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में महामारी के प्रकोप का मुकाबला करने के लिए बनाई गई रणनीति की दुनिया ने तरीफ की है. आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने कोविड 19 के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है.

यूपी में कोरोना से बचाव के लिए शुरू किए गए वृहद अभियान में अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 8 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं. इस माह एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है. 18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग में भी 30 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है,

जबकि 6.89 करोड़ की आबादी वाले राजस्थान को बीते तीने महीनों में 1.57 करोड़ डोज मिले, लेकिन वो अपने यहां 57 लाख लोगों का ही टीकाकरण करा पाया है. टीकाकरण अभियान में शिथिलता बरतने वाले राज्यों में शामिल पंजाब की आबादी मात्र 2.77 करोड़ है.

इसके बावजूद यहां की सरकार 8 लाख लोगों को ही बीमारी से बचाव के लिये सुरक्षा कवर दे पाई है. छत्तीसगढ़ राज्य की आबादी तो पंजाब और राजस्थान से भी काफी कम है, यहां 2.55 करोड़ लोग बसते हैं. इसके बावजूद टीकाकरण की स्पीड यहां इतनी धीमी है कि तीन महीनों में 11 लाख लोगों को ही डोज दी जा सकी है. केन्द्र सरकार ने इस राज्य को 42 लाख डोज तीन महीने में दिए हैं.

यूपी ने टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश में 18 से 44 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 5000 सेंटर, 12 साल से कम उम्र के बच्‍चों के अभिभावकों के लिए 200 बूथ और 45 की आयु से ऊपर के लोगों के लिए 3000 सेंटर बनाए गए हैं. महिलाओं के लिए भी यूपी सरकार ने पिंक बूथ बनाए हैं, जहां केवल महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश
आबादी- 24 करोड़
वैक्सीनेशन – 2 करोड़ 8 लाख से अधिक डोज लगाए
इस माह- एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग: 30 लाख से अधिक लोगों को लगाए जा चुके टीके
राजस्थान
आबादी – 6.89 करोड़
वैक्सीनेशन-57 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवर
तीन महीनों में डोज मिले-1.57 करोड़
पंजाब
आबादी – 2.77 करोड़
वैक्सीनेशन- 08 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवर
तीन महीने में मिले डोज- 21 लाख
छत्तीसगढ़
आबादी- 2.55 करोड़
वैक्सीनेशन- 11 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवर
तीन महीने में मिले डोज- 42 लाख

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 लाख मजदूरों के खाते में 1000 रुपए करेंगे ट्रांसफर
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का निर्माण जल्द होने वाला है शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.