Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 300 से ज्यादा लोग संक्रमित
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 300 से ज्यादा लोग संक्रमित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

राष्ट्रीय राजधानी में 0.41 फीसदी की संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) के साथ पिछले 24 घंटे में 305 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 44 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 560 मरीज संक्रमण से उबरे हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 1430433 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 1401473 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं. 24748 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है. इस समय 4212 मरीजों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली में कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कमी देखी गई है. बुधवार को 337 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे औ 36 मरीजों की मौत हुई थी. संक्रमण दर 0.46 फीसदी थी.

दिल्ली में मंगलवार को 316 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 41 मरीजों की मौत हुई थी. 0.44 प्रतिशत संक्रमण दर थी. सोमवार को कोविड​​-19 संक्रमण के 231 मामले आए थे और 36 मौतें हुई थी. वहीं रविवार को 34 मौतें हुई थी और 381 मामले आए थे.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिरसपुर स्थित ऑक्सीजन स्टोरेज सेंटर का दौरा किया.

सीएम ने ट्वीट कर कहा यहां 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडारण क्षमता का क्रायोजेनिक टैंक लगाया जा रहा है, साथ ही यहां 12.5 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता वाला ऑक्सीजन जैनरेशन प्लांट भी बना रहे हैं. दिल्ली की तैयारियां जारी है.

बता दें कि सोमवार से केजरीवाल सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है. जिसमें मॉल के साथ ही सम-विषम आधार पर बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाढ़ नियंत्रण के लिए टीम वर्क तथा अन्तर्विभागीय समन्वय से काम किया जाए: मुख्यमंत्री
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.