Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. योगी कल सुबह 11 बजे पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. मोदी के साथ मुलाकात के बाद वो दोपहर साढ़े 12 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे. इस दौरान यूपी में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है.

माना जा रहा है कि मोदी-शाह के साथ मुलाकात में यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी. इसके अलावा यूपी में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी बातचीत हो सकती है.

बता दें कि इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश से आने वाले पूर्व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हुए हैं. योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 300 से ज्यादा लोग संक्रमित
Next: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम 24 घंटे में आये 642 नए मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.