Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम 24 घंटे में आये 642 नए मामले
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम 24 घंटे में आये 642 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images

उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है. प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना के 642 नए केस सामने आए हैं. इस बीच प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12,642 रह गई है. बृहस्पतिवार को 1231 लोग रिकवर हुए हैं साथ ही पॉजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत रह गई है.

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि अब तक 2,15,88,323 डोज दी जा चुकी हैं. बुधवार को 3,91,000 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई थी.

उन्होंने कहा कि टीकाकरण की संख्या अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख करने का प्रयास किया जाएगा. अगले 3 महीने में 10 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब थमने लगी है लेकिन तीसरी लहर को लेकर लगातार आशंका जाहिर की जा रही है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि तीसरी वेव को ध्यान में रखकर हम तैयारी कर रहे हैं.

पेड्रियाटिक आईसीयू से संबंधित सभी संसाधन पूरे प्रदेश में 20 जून तक तैयार हो जाएंगे. किसी भी जिले में अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो हम वहां फिर से आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
Next: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 9 वीं-11वीं की परीक्षाएं की रद्द

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.