Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : लखनऊ पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को किया हाउस अरेस्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश : लखनऊ पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को किया हाउस अरेस्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को हाउस अरेस्ट कर लिया. बता दें कि आज यूपी कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है.

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी विधानसभा और पेट्रोल पंप पर जब समर्थकों के साथ प्रदर्शन करने जा रहे थे. इससे पहले सरकारी आवास के बाहर तैनात लखनऊ पुलिस ने उन्हें समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया. वहीं हाउस अरेस्ट होने के बाद लल्लू अपने समर्थकों के साथ घर पर ही धरने पर बैठ गए है.

अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहा कि आज लखनऊ स्थित मेरे आवास पर फिर पुलिस के पहरे लगा दिए गए. हमें आंदोलन की आज़ादी नहीं है. लेकिन किसान से डीजल- पेट्रोल में

आम आदमी से सरसों तेल में इन्हें लूटने की पूरी आज़ादी है. लोकतंत्र अपने काले अध्यायों से गुज़र रहा है. कांग्रेस के पत्र में कहा गया है कि मंहगाई के इस दौर में प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है.

कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन की वजह से देश एवं प्रदेश की जनता, व्यापार व्यवसाय के ठप हो जाने, आर्थिक रूप से पिछड़ जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है.

यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब जनता केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मदद की उम्मीद कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख 94 हजार करोड़ रुपये का टैक्स लगाया है जो सीधा जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घर में यदि ये दिक्कतें लगातार आ रही है तो करे ये उपाय ….
Next: जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया पेट्रोल पंप के बाहर जोरदार प्रदर्शन मोदी सरकार पर बोला हमला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.