Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए जानते हैं आलूबुखारा के क्या क्या होते है फायदे
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आइए जानते हैं आलूबुखारा के क्या क्या होते है फायदे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

गर्मियों शुरु हो चुकी हैं और बाजार में प्‍लम नजर आने लगे हैं. यह स्‍वाद में जितना मीठा और स्‍वादिष्‍ट होता है हेल्‍थ के लिए भी यह बहुत फायदेमंद सिजनल फ्रूट है.

दुनियाभर में इसकी कई प्रजातियां मिलती हैं जिनमें सभी गुणों से भरपूर हैं. हेल्‍थलाइन के मुताबिक इनमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज तो बहुत मात्रा में पाए ही जाते हैं,

इसमें विटामिन बी, फॉस्‍फोरस और मैग्‍नेशियम भी थोड़ी मात्रा में मिलता है. इसके अलावा इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है. तो आइए जानते हैं इसके फायदे.

  • प्‍लम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं जो कई क्रॉनिंग डिजीज़ को हमसे दूर रखते हैं. यह शरीर में किसी भी तरह के इन्‍फ्लामेशन को हमेसे दूर करता है और फ्री रेडिकल्‍स से हुए डैमेज सेल्‍स को हील करता है. इसमें मौजूद पोलीफेनॉल एंटीऑक्‍सीडेंट बोन को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाते हैं और किसी भी तरह के हार्ट डिजीज और डाइबिटीज को दूर रखते हैं.
  • प्‍लम यानी आलू बुखारा में ऐसे तत्‍व होते हैं जो ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है. इसके सेवन से कुछ हार्मोन रिलीज होते हैं जो ब्‍लड शुगर को तुरंत रेग्‍युलेट करते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर के कारण भी ब्‍लड शुगर कंट्रोल में रहते हैं.
  • इसके सेवन से टाइप टू डाइबिटीज की समस्‍या भी दूर रहती है. खाने के बाद इसके सेवन से इसमें मौजूद फाइबर शरीर में कार्ब ऑब्‍जर्बेशन को कम करता है जिससे ब्‍लड शुगर ठीक रहता है और टाइप टू डाइबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है.
  • प्‍लम में मौजूद सुपरऑक्साइड को ऑक्सीजन रेडिकल भी कहा जाता है जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में आलूबुखारा शामिल कर सकते हैं.
  • शोधों में पाया गया है कि आलूबुखारा में कई सारे पोषक तत्व हैं जो शरीर में कैंसर की कोशिकाएं नहीं पनपने देते है. इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो कैंसर को रोकने में मदद करता है. खासतौर पर ये लंग और मुंह के कैंसर को होने से बचाता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने जली हुई रोटी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर किया शेयर हुई ट्रोल
Next: गर्मियों के मौसम में मटके का पानी पिने से मिलती है राहत और अनेको फायदे जाने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.