Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके कपड़ों की दुकान में लगी आग
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके कपड़ों की दुकान में लगी आग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

राजधानी के लाजपत नगर इलाके में आज सुबह कपड़ों की दुकान में आग लग गई. सुबह करीब 10 बजे के आसपास दुकान में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई.

फौरन दमकल विभाग को सूचना दी गई. आग बुझाने के लिए जल्द ही 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. खबर मिलने तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट के ब्लॉक-1 में मौजूद दुकान में आग लगी है. आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि इस बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. बताया जा रहा है कि आग कपड़े के एक शोरूम में लगी है.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. दमकल विभाग के कर्मचारी जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं. आग लगने के बाद लाजपत नगर मार्केट के स्थानीय दुकानदारों ने पहले इसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते लपटों ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया.
ये सभी दमकल आग बुझाने में जुटे हैं

इसी बीच दमकल विभाग को सूचना दी गई. जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलने पर विभाग के 16 दमकलों को मौके के लिए तुरंत रवाना किया गया. सेंट्रल मार्केट में ये सभी दमकल आग बुझाने में जुटे हैं.
छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था

बता दें कि बीते 17 मई को देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात आग (Fire) लग गई थी. हालांकि, वहां रहने वाले एक परिवार के सभी पांच सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया था.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें देर रात एक बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी. और दमकल विभाग की छह गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 जुलाई से आईडीबीआई बैंक कई नियम में करेगा बदलाव जाने यहाँ ?
Next: हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा में बारिश के बाद उफान पर खड्ड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.