Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा में बारिश के बाद उफान पर खड्ड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा में बारिश के बाद उफान पर खड्ड

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार सुबह तड़के भारी बारिश हुई है. इस दौरान तूफान भी चला रहा. बारिश और तूफान के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई. नदी और नालों में जलस्तर बढ़ गया है.

हालांकि, बाद में मौसम खुल गया और धूप निकल आई है. मौसम विभाग ने आज और कल, दो दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शिमला जिले में रात को आए तूफ़ान ने क़हर बरपाया और जुब्बल के सासकिर में मकान, गौशाला को पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है.

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह 8 बजे सूबे के सोलन, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, और किन्नौर में अगले तीन घंटे के लिए बारिश का अनुमान जताया है. सोलन, सिरमौर और शिमला में इस दौरान काफी ज्यादा बारिश हो सकती है.

मंडी समेत कई इलाकों में शनिवार तड़के एकाएक बारिश शुरू हुई और तूफान भी आया. इस दौरान फसलों को नुकसान पहुंचा है. शनिवार से प्रदेश में प्री-मानसून के आने के आसार हैं और शनिवार और रविवार को भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इस दौरान मलबा और पेड़ गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है. कांगड़ा जिले उपमंडल इंदौरा में गुरुवार देर रात आंधी-तूफान ने एक व्यक्ति की जान ले ली.

धमोता गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग पर तूफान के कारण सफेदा का पेड़ गिर गया और उनकी मौत हो गई. वहीं, हिमाचल में 17 जून तक मौसम खराब रहने का अनुमान है.

Post navigation

Previous: देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर इलाके कपड़ों की दुकान में लगी आग
Next: उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान तेज कोरोना की रफ़्तार कम योगी मॉडल का दिखा असर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.