Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान तेज कोरोना की रफ़्तार कम योगी मॉडल का दिखा असर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान तेज कोरोना की रफ़्तार कम योगी मॉडल का दिखा असर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

यूपी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार की सक्रियता के चलते कोरोना संक्रमण की दर में एक बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके तहत आने वाले दिनों में यूपी के अन्य कई जिलों के भी जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाने की संभावना जताई जा रही है.

शनिवार को 2.74 लाख टेस्ट के बावजूद पिछले 24 घंटे में सिर्फ 524 पॉजिटिव केस मिले. अब रिकवरी रेट भी 98.1 प्रतिशत हो गई है. अब तक कुल 5.30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं.

करीब एक लाख गांवों में 70,000 से अधिक निगरानी समितियों ने घर घर जाकर की संक्रमितों की पहचान कर रही है. इसी वजह से 25 करोड़ की सबसे ज्यादा आबादी के बाद भी यूपी में मृत्यु दर महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे बेहद कम आबादी वाले राज्यों से बेहद कम रही है.

यूपी में कोरोना संक्रमण को रोकने और कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का भी अभियान चलाया जा रहा है. अब तक प्रदेश के 02 करोड़ 15 लाख 88 हजार 323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.

उत्तर प्रदेश में औसतन रोजाना 4 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. जिसके चलते बीते 24 घंटों में 3,91,441 लोगों का टीकाकरण किया गया है.

दरअसल, अभी तक दो करोड़ से भी अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज एडमिनिस्टर की जा चुकी हैं. उत्‍तर प्रदेश में रोजाना लगभग चार लाख डोज लगाई जा रही हैं. सीएम के निर्देश पर अगले दो-तीन दिनों के भीतर 5 से 6 लाख लोगो को रोजाना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है.

वहीं सीएम ने जुलाई माह में रोजाना 10 से 12 लाख लोगो का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वैक्सीन लगवाने वालो की भी संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दे दिए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा में बारिश के बाद उफान पर खड्ड
Next: लखनऊ : 2012 के एक मामले में बसपा पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को किया गिरफ्तार जाने क्या था मामला ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.