Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ : 2012 के एक मामले में बसपा पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को किया गिरफ्तार जाने क्या था मामला ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

लखनऊ : 2012 के एक मामले में बसपा पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी को किया गिरफ्तार जाने क्या था मामला ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images-23

उत्तर प्रदेश में बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी समेत उसके 3 साथियों को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. देवरिया पुलिस ने 2012 के एक मामले में रामू द्विवेदी को गिरफ्तार किया है.

रंगदारी मांगने में पुलिस ने बसपा के पूर्व एमएलसी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार देवरिया के रामपुर कारखाना थाने में रामू को रखा गया है. लखनऊ के धेनुमती अपार्टमेंट से गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है.

दरअसल, शराब व्यापारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में रामू द्विवेदी गिरफ्तारी हुई है. संजय केडिया की तहरीर पर रामू द्विवेदी पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था.

कोतवाली पुलिस ने पूर्व एमएलसी संजीव द्विवेदी उर्फ रामू, विशाल राव चंदेल, संजय चौरसिया सहित अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास और रंगदारी का केस दर्ज किया था.

कारोबारी संजय केडिया और निकुंज अग्रवाल से पुलिस ने नई तहरीर देकर पूर्व एमएलसी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. एडीजी जोन अखिल कुमार ने एसपी को पत्र भेज कर रामू पर दर्ज मुकदमे, जुड़े लोग और संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है. जबकि दूसरी तरफ डीसीआरबी से भी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है.

बता दें कि यूपी के टॉप 33 माफियाओं की सूची में देवरिया जिला निवासी संजीव उर्फ रामू का नाम भी शामिल है. इसके गिरोह में 12 सदस्य चिह्नित किए गए हैं जिनमें से दो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है.

चौरीचौरा थाने के हिस्ट्रीशीटर रामू पर लखनऊ में 1996 से 98 के बीच हत्या के तीन मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया में उन पर रंगदारी, हत्या की कोशिश जैसी कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है.

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था की सख्ती के बाद पुलिस ने इन माफियाओं और उनके गिरोह के सदस्यों को नकेल डालने की कार्रवाई तेज कर दी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान तेज कोरोना की रफ़्तार कम योगी मॉडल का दिखा असर
Next: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 2 से जीता फैंस का दिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.