Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के “के आर के कुत्ता” सॉन्ग लॉन्च होने पर भड़के कमाल आर खान
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के “के आर के कुत्ता” सॉन्ग लॉन्च होने पर भड़के कमाल आर खान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
mika-singh-1-2

मीका सिंह और कमाल आर खान के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच मीका सिंह ने एक नया सॉन्ग लॉन्च किया है.

इस सॉन्ग का नाम ‘केआरके कुत्ता’ है. मीका सिंह ने इस गाने को एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया. इस गाने को खुद मीका सिंह ने गाया है और उनका साथ शारीब तोषी ने दिया है.

KRK warns Mika Singh after watching Krk kutta song

मीका सिंह के इस म्यूजिक वीडियो में आम पब्लिक को भी शामिल किया गया है. इतना ही नहीं, इसमें विंदु दारा सिंह ने भी परफॉर्म किया है. गाने के जरिए मीका ने कमाल आर खान पर निशाना साधा है और उनके कई मीम्स भी इसमें शामिल किए हैं. इसमें केआरके को कुत्ता दिखाया गया है. कई एक्ट्रेस को मोर्फ्ड कर उनका चेहरा लगाया है.

मीका सिंह के इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद कमाल आर खान ने रिएक्शन दिया और इसके प्रतिक्रिया वीडियो लाने की चेतावनी भी दी है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा

मैंने मीका का मेरे बारे में गाना देखा. मैं उनका आभार जताता हूं इसे बनाने के लिए. मैं बूकी(मुंबई पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक) का आभार जताता हूं, विंदु दारा सिंह भी इस गाने में दिखाई दिए हैं.

केआरके ने आगे लिखा मैं मीटू मास्टर मास्टर तोषी साबरी का इसका म्यूजिक देने के लिए आभार जताता हूं. अब मेरे उन सबके लिए मेरे वीडियो का इंतजार करो म्यूजिक वीडियो को रिलीज होने से पहले मीका सिंह को ट्विटर पर चैलेंज दिया था. जिसके बाद मीका सिंह ने केआरके कुत्ता का का टीजर लॉन्च किया था.

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात नहीं है सॉन्ग रिलीज करने की. डर मत, बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख

हाल ही में सलमान खान ने अपने खिलाफ ऊल-जलूल टिप्पणियां करने के मद्देनजर केआरके पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था, जिससे नाराज होकर केआरके ने सलमान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं.

मीका सिंह के 'KRK Kutta' सॉन्ग में मीम देख भड़के कमाल आर खान, सिंगर को दी ये चेतावनी

ऐसे में सलमान खान के दोस्त और गायक मीका सिंह ने सलमान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केआरके को आड़े हाथों लिया है और उनके रवैये को बेहूदा बताते हुए एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 2 से जीता फैंस का दिल
Next: मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या के विजन डाॅक्युमेण्ट, कार्यान्वयन रणनीति एवं समेकित अवसंरचना विकास योजना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.