Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में हुआ मॉनसून का आगमन दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में होगी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश में हुआ मॉनसून का आगमन दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में होगी बारिश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
up_weather_1_6888212_835x547-m

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगमन का इंतजार खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि यूपी की सीमा में रविवार को किसी भी समय मॉनसून प्रवेश कर जाएगा. प्रदेश के वो जिले जिनकी सीमा बिहार से लगती है वे बारिश से तर-बतर हो जाएंगे.

बलिया,गाजीपुर,चंदौली और सोनभद्र तक में इसका पहला असर देखने को मिल जाएगा. इसके बाद दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो से तीन दिनों में मॉनसून लखनऊ तक पहुंचेगा.

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि ताजा अध्ययन के मुताबिक मॉनसून की चाल सामान्य है और रविवार को पूर्वांचल के कई जिलों में इसकी वजह से बारिश हो सकती है.

लखनऊ तक इसे पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है. इसकी इन्टेन्सिटी पर निर्भर करेगा कि पश्चिमी यूपी के जिलों में कब तक मॉनसून पहुंचता है. फिलहाल इसकी रफ्तार सामान्य दिख रही है.

दूसरी ओर बिहार में शनिवार को मॉनसून का आगमन हो गया. पटना स्थित मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मॉनसून का असर दरभंगा तक फैल गया है.

विवेक सिन्हा ने भी संभावना जताई है कि दरभंगा से यूपी की सीमा तक पहुंचने में मॉनसून को 24 घण्टे का समय लग जाएगा. इसकी रफ्तार स्ट्रांग है. तय समय से एक दिन पहले बिहार में मॉनसून की इण्ट्री हुई है.

अगले 48 घण्टों में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. दरभंगा उत्तर बिहार का जिला है. इसके बाद तीन और जिलों को पार करके मॉनसून की इण्ट्री बलिया में होगी.

बता दें कि बिहार के रास्ते ही यूपी में मॉनसून का प्रवेश होता है. बंगाल की खाड़ी से चले बादल बंगाल, ओड़िशा, झारखण्ड और बिहार को पार करके यूपी में दाखिल होते हैं.

इस साल समय से तीन-चार दिन पहले प्रदेश में मॉनसून पहंच रहा है. अमूमन 16-17 जून या इसके बाद ही इसकी सूबे में आमद होती है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के चलते कुछ दिन पहले ही मॉनसून आ रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने शुरू की दो दिवसीय बैठक
Next: टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें खूब हो रही वायरल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.