Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट जाने आज के भाव ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट जाने आज के भाव ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (6)

सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट का फायदा उठाने का यह सही मौका है. इस समय आप सोने में निवेश करके या फिर ज्वैलरी खरीद कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इस समय अगर आप शादी के लिए भी ज्वैलरी खरीदते हैं तो आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका मिल जाएगा.

बता दें आज रविवार होने की वजह से मल्टी कमोडिटी मार्केट बंद है. वहीं, आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 318 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 48,880 रुपये पर क्लोज हुई थीं.

इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो आखिरी कारोबारी दिन चांदी की जुलाई की फ्यूचर ट्रेड 217.00 रुपये की तेजी के साथ 72,328.00 रुपये के स्तर पर क्लोज हुई थी. इसके अलावा में अंतिम कारोबारी सत्र में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हुआ था.

अमेरिका में सोने का कारोबार 21.21 डॉलर की गिरावट के साथ 1,876.87 डॉलर प्रति औंस के रेट पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी का कारोबार 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 27.92 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ.

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, बाजार दिग्गजों का कहना है कि सोने की कीमते कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रही हैं और आगे यह 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी छू सकती हैं.

बुलियन एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी गिरावट में सोने में निवेश करना चाहिए. सोना दिसंबर 2021 के अंत तक 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: टीवी अभिनेत्री टीना दत्ता सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें खूब हो रही वायरल
Next: आइए 14 जून पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.