Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुंबई : घाटकोपर इलाके में एक नीले रंग की गाड़ी अचानक जमीन में समाई
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

मुंबई : घाटकोपर इलाके में एक नीले रंग की गाड़ी अचानक जमीन में समाई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
image

मुंबई में पहले तूफान और अब बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. तेज बारिश के चलते जहां सड़कों पर पानी भर गया है, वहीं घंटों के ट्रैफिक जाम से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये वीडियो घाटकोपर इलाके का है. इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग दंग रह गए. दरअसल घाटकोपर इलाके से वायरल हुए वीडियो में एक नीले रंग की गाड़ी अचानक से जमीन में समा गई थी, और पूरी तरह जलमग्न हो गई. इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए थे. जिसके बाद सूचना मिलते ही प्रशासन ने कार को निकालने का काम शुरू कराया.

12 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाल लिया गया है. जानकारी के मुताबिक ये कार जमीन के अंदर बने कुएं में फंस गई थी. इसलिए स्थानीय प्रशासन ने दो वाटर पंप के जरिए कुएं से पानी को बाहर निकाला

मुंबई : घाटकोपर में पार्किंग में खड़ी कार चंद सेकेंड में सिंकहोल में समाई,  12 घंटे बाद

और फिर उसके बाद एक बड़ी क्रेन की मदद से कार को बाहर खींचा. वहीं इस दौरान एक अधिकारी को कुएं में उतारा गया, जिसने कार को रस्सी से बांधा फिर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है.

जमीन के अंदर कार समाने के बाद से लोगों ने बीएमसी को कटघरे में लेना शुरू कर दिया था, जिस पर बीएमसी ने कहा कि ‘उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है

क्योंकि ये कार एक प्राइवेट सोसाटी की पार्किंग स्पेस में जमीन के अंदर समाई है. वहीं गनीमत रही कि इस घटना के दौरान कार खाली थी और उसमें कोई नहीं था, वरना किसी की जान भी जा सकती थी.

कुएं में डूबी कार को 12 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रात में कुएं से बाहर निकाला गया है. दरअसल जमीन के अंदर बने 100 साल पुराने कुएं को सोसाइटी के लोगों ने आरसीसी से ढ़क दिया था, लेकिन तेज बारिश से आरसीसी हट गई और कार कुएं में समा गई थी.

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में आये 70,421 नए कोरोना मामले
Next: देश में दिल्ली समित इन राज्यों में शुरू हुईं ऑनलाइन स्कूल क्लासेस जाने ?

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.