Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में ब्लैक फंगस के मामलों ने बढ़ाई चिंता 562 मामले अब तक दर्ज
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार में ब्लैक फंगस के मामलों ने बढ़ाई चिंता 562 मामले अब तक दर्ज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों में कमी ने भले बिहार को राहत दी हो, लेकिन अब ब्लैक फंगस के मामलों में उसकी चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है

कि म्यूकर माइकोसिस के तौर पर जाना जानेवाला ब्लैक फंगस एक नई चुनौती बनकर उभरा है. आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने पिछले महीने महामारी के तौर पर ब्लैक फंगस को घोषित किया था.

स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी कर बताया कि राज्य भर में कल तक 562 ब्लैक फंगस के मामले दर्ज किए गए. आम तौर पर कोविड-19 से उबर चुके मरीजों में पाई जानेवाली बीमारी के कारण 76 लोगों की जान चली गई जबकि मात्र 153 का अब तक पूरी तरह इलाज हुआ है.

राज्य में ब्लैक फंगस के अधिकतर मरीजों का इलाज दो अस्पतालों में किया जा रहा है. इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइेंस, पटना और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंस, पटना में इलाज की सुविधा है. एम्स पटना में वर्तमान में ब्लैक फंगस के 102 मरीजों का इलाज किया जा रहा है जबकि आईजीआईएमस में 114 मरीज इलाज पा रहे हैं.

कुल मिलाकर एम्स में बीमारी के 148 मरीज भर्ती हैं और आईजीआईएमएस में अब तक 187 मरीजों को दाखिल किया गया है. शुक्रवार को न्यूरो सर्जन की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर एक 60 वर्षीय मरीज के दिमाग से ब्लैक फंगस को हटाया.

ये औसतन क्रिकेट की गेंद के मुकाबले आकार में ज्यादा बड़ा था. अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया अनिल कुमार नामक मरीज जमुई का रहनेवाला है. डॉक्टर ब्रजेश कुमार की अगुवाई में सर्जरी करीब तीन घंटे तक चली

और करीब 100 मिलीलीटर मवाद दिमाग से निकाला गया उन्होंने कहा कि आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना ऑपरेशन करना बड़ी चुनौती थी. हमें संतुष्टि है कि ऑपरेशन के बाद मरीज सामान्य तरीके से देख सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हरियाणा सीरो सर्वेक्षण मंगलवार यानि आज से हुआ शुरू जाने इसके बारे में…
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने मड थेरपी, मड बाथ लेते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर

Related Stories

CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.